फैक्ट चेक: टीपू सुल्तान पर फिल्म नहीं बना रहे हैं शाहरुख खान, फर्जी पोस्टर वायरल

सोशल मीडिया पर अभिनेता शाहरुख खान की तस्वीर वाला एक पोस्टर वायरल हो रहा है. इस पोस्टर पर शाहरुख टीपू सुल्तान के भेस में नजर आ रहे हैं.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
शाहरुख खान की फिल्म टीपू सुल्तान का बहिष्कार करें.
सच्चाई
शाहरुख खान ऐसी किसी फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं. वायरल पोस्टर उनके एक फैन ने बनाया है.

अमनप्रीत कौर

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2020,
  • अपडेटेड 11:46 PM IST

सोशल मीडिया पर अभिनेता शाहरुख खान की तस्वीर वाला एक पोस्टर वायरल हो रहा है. इस पोस्टर पर जहां शाहरुख टीपू सुल्तान के भेस में नजर आ रहे हैं, वहीं पोस्टर पर फिल्म का नाम लिखा गया है 'शेर-ए-मैसूर: टीपू सुल्तान'. वायरल पोस्ट के साथ लिखा जा रहा है कि शाहरुख खान की आने वाली फिल्म टीपू सुल्तान का बहिष्कार करें क्योंकि टीपू सुल्तान ने हिंदुओं पर बहुत अत्याचार किए थे.

Advertisement

इंडिया टुडे के एंटी फेक न्यूज़ वॉर रूम (AFWA) ने पाया कि वायरल हो रहा यह पोस्टर किसी फिल्म का पोस्टर नहीं बल्कि एक फैन की ओर से एंटरटेनमेंट के लिए बनाए गए टीजर का थंबनेल है.

इस पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन देखा जा सकता है.

वायरल पोस्टर एक फैन के बनाए गए टीजर का थंबनेल है. पर जायन खान नामक यूजर ने यह वीडियो 20 सितंबर 2018 को अपलोड किया था. इस वीडियो के शुरुआत में एक डिसक्लेमर दिया गया है जिसमें यह साफ तौर पर लिखा गया है कि यह ट्रेलर एक फैन ने एंटरटेनमेंट के लिए बनाया है. इसे बनाने के लिए यूट्यूब पर ही उपलब्ध अलग-अलग वीडियो में से क्लिप काटे गए हैं. इस वीडियो को बनाने का मकसद कॉपीराइट का उल्लंघन करना नहीं है.

हमने इंटरनेट पर सर्च किया लेकिन हमें शाहरुख खान की टीपू सुल्तान के नाम से कोई फिल्म नहीं मिली. शाहरुख ऐसी किसी फिल्म में काम भी नहीं कर रहे हैं. अगर ऐसा होता तो इस बारे में मीडिया में कोई न कोई रिपोर्ट जरूर होती.

Advertisement

इसके अलावा शाहरुख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में अपने फैंस को जानकारी देते रहते हैं, लेकिन उनके , और अकाउंट पर भी हमें इस तरह की कोई जानकारी नहीं मिली. लिहाजा वायरल हो रहा पोस्टर असली फिल्म का नहीं है, यह एक फैन का बनाया हुआ पोस्टर है.

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement