फैक्ट चेक: राहुल गांधी के जन्म के वक्त 13 साल की नहीं थीं नर्स राजम्मा

फेसबुक पोस्ट पर कैलकुलेशन दिखाते हुए ये दावा पेश किया जा रहा है. इसमें लिखा गया है कि राजम्मा की अभी उम्र 62 साल है, वहीं राहुल गांधी अभी 49 साल के हैं, इस हिसाब से जब राहुल का जन्म हुआ तब राजम्मा 13 साल की थीं. इतनी छोटी उम्र में वो नर्स कैसे हो सकती हैं.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
राहुल गांधी के जन्म के समय नर्स राजम्मा की उम्र 13 साल थी.
सच्चाई
राजम्मा का जन्म 1947 में हुआ था और राहुल के जन्म के वक्त उनकी उम्र 23 साल थी.

अमनप्रीत कौर

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2019,
  • अपडेटेड 6:01 PM IST

हाल ही राहुल गांधी अपने वायनाड दौरे के दौरान कालीकट में नर्स राजम्मा वावथिल से मिलने पहुंचे थे. ये वही नर्स हैं जो राहुल के जन्म के समय अस्पताल में मौजूद थीं. राहुल और राजम्मा की इस मुलाकात के बाद इनकी तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं.

इनके साथ दावा किया जा रहा है कि ये राहुल गांधी का एक और झूठ है क्योंकि राहुल के जन्म के समय राजम्मा की उम्र थी. दावा किया जा रहा है कि राजम्मा की अब उम्र 62 साल है.

Advertisement

दावे का लिंक

इंडिया टुडे के एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पाया कि वायरल हो रहा दावा पूरी तरह गलत है. राजम्मा की उम्र 62 नहीं 72 साल है, लिहाजा राहुल गांधी के जन्म के समय उनकी आयु 23 वर्ष थी.

फेसबुक पोस्ट पर कैलकुलेशन दिखाते हुए ये दावा पेश किया जा रहा है. इसमें लिखा गया है कि राजम्मा की अभी उम्र 62 साल है, वहीं राहुल गांधी अभी 49 साल के हैं, इस हिसाब से जब राहुल का जन्म हुआ तब राजम्मा 13 साल की थीं. इतनी छोटी उम्र में वो नर्स कैसे हो सकती हैं.

राजम्मा की उम्र का राज जानने के लिए जब हमने पड़ताल शुरू की तो हमे एक-दो नहीं कई ऐसी मिलीं जिनमें उनकी वर्तमान आयु 62 नहीं 72 वर्ष बताई गई थी. जिसके अनुसार राहुल गांधी के जन्म के समय यानी कि 19 जून 1970 को राजम्मा की उम्र 23 वर्ष थी. उस समय राजम्मा नई दिल्ली के होली फैमिली हॉस्पिटल में नर्सिंग की ट्रेनिंग ले रही थीं.

Advertisement

इतना ही नहीं हमें राजम्मा का भी मिला जिसमें उन्होंने कहा था: "मैं भाग्यशाली थी, क्योंकि मैं उन कुछ लोगों में से थी जिन्होंने जन्म के बाद नवजात को अपने हाथों में लिया था, वो बड़ा सुंदर था, मैं उनके जन्म की साक्षी हूं, हम लोग रोमांचित थे, प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पोते को देख हम बेहद रोमांचित थे."

के साथ राजम्मा ने अपने कुछ दस्तावेज की तस्वीरें भी साझा की इनमें उनका ड्राइविंग लाइसेंस है जिस पर उनकी जन्म की तारीख 1 जून 1947 लिखी हुई है. इसके अलावा उनका नर्सिंग का सर्टिफिकेट है, यह सर्टिफिकेट पंजाब नर्स रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ओर से 11 मई 1970 में जारी किया गया था. यही नहीं उन्होंने अपने नर्सिंग डिप्लोमा की तस्वीर भी साझा की, यह डिप्लोमा उन्होंने होली फैमिली हॉस्पिटल के स्कूल ऑफ नर्सिंग से ही छह माह के कोर्स के बाद 29 नवंबर 1970 को हासिल किया था. इतना ही नहीं उन्होंने 1970 में होली फैमिली हॉस्पिटल में ही खींची गई ग्रुप फोटो भी साझा की.

पड़ताल में स्पष्ट हुआ कि राजम्मा का जन्म 1947 में हुआ था, लिहाजा राहुल के जन्म के समय उनकी उम्र 23 साल थी.

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »