फैक्ट चेक: नहीं, बराक ओबामा नहीं कर रहे हैं होटल में नौकरी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा एक वीडियो में खड़े होकर खाना परोसते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ओबामा इन दिनों होटल में काम कर रहे हैं. इस वीडियो का सच जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा अब होटल में काम कर रहे हैं.
सच्चाई
वायरल वीडियो तीन साल पुराना है.

अमनप्रीत कौर

  • नई दिल्ली,
  • 16 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 11:12 AM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ओबामा सर्विंग टेबल पर खड़े होकर खाना परोसते दिख रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि इन दिनों ओबामा होटल में काम कर रहे हैं.

इंडिया टुडे के एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है. यह वीडियो करीब तीन साल पुराना है, जब थैंक्सगिविंग डे के अवसर पर ओबामा ने सेना के रिटायरमेंट होम में रहने वाले लोगों को खाना परोसा था.

Advertisement

पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है.

फेसबुक यूजर 'Harry Banger' ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ये हैं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, आज होटल में काम कर रहे हैं, लेकिन भारत का छोटा सा पार्षद भी अपने आपको लैंडलॉर्ड समझता है. इनके आज भी मोदी से दो गुने और ट्रंप से चारगुने फॉलोअर हैं ट्विटर पर. इनसे सीख लेने की जरूरत है भारत और दुनिया के तमाम नेताओं को. भारत में तो छोटा सा विधायक या मंत्री भी बंगला नहीं खाली करता.'

यह वीडियो फेसबुक और ट्विटर पर खूब वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहे वीडियो के साथ किए जा रहे दावे का सच जानने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स काटकर इसे रिवर्स सर्च किया. हमें यह वीडियो यूट्यूब पर मिला.  'ABC News'  के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो 28 नवंबर 2016 को अपलोड किया गया था.

Advertisement

वीडियो के साथ मौजूद डिस्क्रिप्शन के अनुसार थैंक्सगिविंग से एक रात पहले बराक ओबामा परिवार के साथ वॉशिंगटन स्थित मिलिट्री के रिटायरमेंट होम में रह रहे लोगों को खाना सर्व करते नजर आए. ओबामा 20 जनवरी 2017 तक अमेरिका के राष्ट्रपति थे.

हमें कुछ मीडिया रिपोर्ट्स भी मिलीं, जहां इस दिन की कुछ तस्वीरें भी देखी जा सकती हैं.

फिलहाल ओबामा अपनी पत्नी मिशेल के साथ कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. इसके चलते पिछले दिनों उन्होंने नेटफ्लिक्स के साथ एग्रीमेंट किया था, जिसके तहत उनकी नई प्रोडक्शन कंपनी 'हायर ग्राउंड प्रोडक्शंस' कुछ फिल्में और सीरीज का निर्माण करेगी.

यह पहली बार नहीं है जब बराक ओबामा के लिए इस तरह के दावे किए गए हैं. कुछ समय पहले भी ओबामा की एक तस्वीर जारी हुई थी, जिसके साथ दावा किया गया था कि वे अब प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं. उस समय भी आजतक ने इस दावे की पोल खोली थी. पड़ताल में साफ हुआ कि वायरल हो रहा वीडियो तीन साल पुराना है और ओबामा फिलहाल किसी होटल में काम नहीं कर रहे हैं.

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement