फैक्ट चेक: नहीं, बैंकों में नहीं है सात दिन की छुट्टी

कुछ सोशल मीडिया यूजर दावा कर रहे हैं कि बैंकों में 7 दिन की लंबी छुट्टी होने जा रही है, जिसके कारण एटीएम में पैसे नहीं रहेंगे. इन पोस्ट में लोगों से यह भी कहा जा रहा है कि वे पहले से कैश निकाल लें.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
26 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक बैंक बंद रहेंगे जिसके चलते एटीएम भी खाली रहेंगे.
सच्चाई
बैंकों में सिर्फ सप्ताहांत और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी है. बाकी दिन बैंकों में सामान्य ढंग से कामकाज होता रहेगा.

विद्या

  • मुंबई,
  • 27 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 8:22 PM IST

क्या 26 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक भारत के सभी बैंक बंद रहेंगे? कुछ सोशल मीडिया यूजर दावा कर रहे हैं कि बैंकों में 7 दिन की लंबी छुट्टी होने जा रही है, जिसके कारण एटीएम में पैसे नहीं रहेंगे. इन पोस्ट में लोगों से यह भी कहा जा रहा है कि वे पहले से कैश निकाल लें.

फेसबुक यूजर “Ayek Apan” ने दावा किया है कि “26 और 27 सितंबर को बैंकों में हड़ताल की घोषणा हुई है. 28 को चौथा शनिवार है. 29 को रविवार है. 30 सितंबर को अर्धवार्षिक बंदी है. 1 अक्टूबर को ज्यादातर स्टॉफ छुट्टी पर होगा. 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी है. इ​सलिए 25 सितंबर के बाद बैंकों में अगला कार्यदिवस 3 अक्टूबर को होगा. सात दिन तक बैंकों में काम नहीं होगा. 27 सितंबर के बाद ज्यादातर एटीएम खाली हो जाएंगे. इसलिए पहले से ही एटीएम से पैसे निकाल लें क्योंकि आप सब्जी और मछली वगैरह के लिए सुपर मार्केट और मॉल के अलावा आप कहीं भी डिजिटल पेमेंट नहीं कर सकते.”

Advertisement

पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है.

इंडिया टुडे के एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पाया कि इस पोस्ट में छुट्टियों की जो लिस्ट दी गई है, वह सही नहीं है. बैंकों में दो दिन की हड़ताल जरूर बुलाई गई, लेकिन 30 सितंबर को बैंकों में छुट्टी नहीं है.

AFWA ने बैंकों में हड़ताल को लेकर गूगल सर्च किया तो पता चला कि चार राष्ट्रीय बैंकों के कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल का आह्वान किया था. ये हैं- ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस और नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स. यह हड़ताल बैंकों के विलय के विरोध में बुलाई गई थी.

हालांकि, सरकार की तरफ से आश्वासन मिलने के बाद यह हड़ताल वापस ले ली गई. इस बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया की यह खबर देखी जा सकती है. इसलिए 26 और 27 सितंबर को आम तौर पर सभी बैंकों में रोज की तरह कामकाज होगा.

Advertisement

28 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार है और 29 को रविवार है. इन दोनों दिन जरूर बैंक बंद रहेंगे. लेकिन 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को कोई छुट्टी नहीं है.

भारत के सबसे बड़े राष्ट्रीय बैंक 'स्टेट बैंक ऑफ इंडिया' (SBI) के प्रवक्ता ने कहा, “SBI की सभी शाखाएं इस पूरे हफ्ते सामान्य तौर पर काम करती रहेंगी. अगले हफ्ते भी सामान्य कामकाज होगा, ग्राहकों को कोई असुविधा नहीं होने जा रही है. एटीएम, डिजिटल ट्रांजेक्शन और ऑनलाइन बैंकिंग जैसी सभी सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी.”

इसके अलावा, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी अपनी छुट्टियों की लिस्ट में 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को नहीं रखा है. यहां तक कि जिस दिन अर्धवार्षिक बंदी होती है, उस दिन भी बैंकिंग ट्रांजेक्शन और अन्य कार्य सामान्य ढंग से चलता रहता है. सिर्फ 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन राष्ट्रीय अवकाश होगा.

इस तरह यह स्पष्ट है कि देश भर के बैंकों में 26 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक सात दिन की छुट्टियां नहीं हैं. सोशल मीडिया पोस्ट में जो दावा किया जा रहा है कि बैंक बंद रहने से एटीएम खाली रहेंगे, यह दावा भी गलत है.

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement