दिल्ली-NCR में खतरनाक स्तर पर प्रदूषण, 300 के पार AQI

आनंद विहार में एक्यूआई 238, मुंडका में 257, ओखला में 241, पटपड़गंज में 207, नोएडा सेक्टर-62 में 286, ग्रेटर नोएडा में 286 और गुरुग्राम में 218 दर्ज किया गया.

Advertisement
जहरीली हुई दिल्ली की हवा (ANI) जहरीली हुई दिल्ली की हवा (ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 9:52 AM IST

  • सोमवार को दिल्ली आ रहीं 18 ट्रेनें लेट
  • बवाना और आनंद विहार में AQI खतरनाक

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है. गाजियाबाद के लोनी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 349 और दिल्ली के बवाना में एक्यूआई 422 रिकॉर्ड किया गया, जो खतरनाक स्तर है. इसके अलावा आनंद विहार में एक्यूआई 238, मुंडका में 257, ओखला में 241, पटपड़गंज में 207, नोएडा सेक्टर-62 में 286, ग्रेटर नोएडा में 286 और गुरुग्राम में 218 दर्ज किया गया.

Advertisement

इससे पहले रविवार सुबह हल्का छाया रहा और दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई. साथ ही 300 के करीब 'खराब' श्रेणी में रही. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार को क्षेत्र का न्यूनतम तापामान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शनिवार को अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इस बीच, कोहरे और ठंड की मार से सोमवार को आ रहीं 18 ट्रेनें लेट हैं. ये ट्रेनें 1 से साढ़े पांच घंटे तक लेट हैं. रेलवे के मुताबिक, आनंद विहार एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, मालदा नई दिल्ली-फरक्का एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, सिंगरौली-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 4 घंटे, छिंदवाड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे यशवंत पुर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस तीन घंटे, रीवा आंनद विहार एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे और गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट से दिल्ली आ रही हैं. रेलवे के अधिकारियों ने यह भी बताया है कि फिलहाल कोहरे और कड़ाके की ठंड की वजह से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होती रह सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement