कांग्रेस ने अपनी पूरी विचारधारा जातिवादियों के पास गिरवी रख दी: जेटली

हिंदी जगत के महामंच 'एजेंडा आजतक' के छठे संस्करण के दूसरे दिन शाम को ‘अच्छे दिन आ गए’ सेशन में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सवालों के जवाब दिए. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. जेटली ने कहा कि कांग्रेस अब अपनी विचारधारा भूलकर दूसरे दलों की नकल करने का प्रयास करती दिख रही है. उन्होंने यहां तक कह दिया कि कांग्रेस ने अपनी विचारधारा जातिवादियों के पास गिरवी रख दी है.

Advertisement
एजेंडा आज तक के कार्यक्रम में सवालों का जवाब देते वित्त मंत्री अरुण जेटली एजेंडा आज तक के कार्यक्रम में सवालों का जवाब देते वित्त मंत्री अरुण जेटली

राहुल विश्वकर्मा

  • अहमदाबाद,
  • 02 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:54 PM IST

हिंदी जगत के महामंच 'एजेंडा आजतक' के छठे संस्करण के दूसरे दिन शाम को ‘अच्छे दिन आ गए’ सेशन में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सवालों के जवाब दिए. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. जेटली ने कहा कि कांग्रेस अब अपनी विचारधारा भूलकर दूसरे दलों की नकल करने का प्रयास करती दिख रही है. उन्होंने यहां तक कह दिया कि कांग्रेस ने अपनी विचारधारा जातिवादियों के पास गिरवी रख दी है.

Advertisement

कुछ लोग को बांटने का प्रयास कर रहे हैं. गुजरात एक रहकर जब तरक्की करता है तो हर गुजराती को इसका लाभ मिलता है. आज गुजरात का जो इन्फ्रास्ट्रक्चर है वो अन्य राज्यों से बेहतर है. इसका प्रयोग करने वालों से कोई उनकी जाति नहीं पूछता. कुछ लोग जाति के नाम पर बांटने की राजनीति कर गुजरात का नुकसान कर रहे हैं. मेरी शिकायत उस राष्ट्रीय दल से है जिसने अपनी पूरी आइडियोलॉजिकल पर्सनैलिटी इन जातीय लोगों के सामने गिरवी रख दी है.

जेटली ने सवाल किया कि क्या कांग्रेस अपनी वैचारिक आधार पर ये चुनाव लड़ रही है? उन्होंने कहा कि करना चाह रही है. वो कभी आरजेडी की तरह कास्ट कार्ड खेलकर चुनाव जीतने का प्रयास करती दिखती है. इस चुनाव में कांग्रेस का अपना कोई चेहरा ही नहीं दिख रहा है. कभी कांग्रेस अपनी जिस विचारधारा के लिए जानी जाती थी, वो अब कहीं नहीं दिख रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement