बेटी की मौत के बाद तुनिशा की मां का हुआ बुरा हाल, रुला देगा वीडियो

तुनिशा का अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को मीरा रोड स्थित शवग्रह में शाम को 4:26 बजे किया गया. मौके पर तुनिशा की मां के साथ कई रिश्तेदार-दोस्त सभी मौजूद थे. तुनिशा को लाल जोड़े में दुल्हन की तरह तैयार किया गया. ये मंजर उनकी मां से देखा ना गया. पहले से बेसुध मां, बेहोश होकर गिर पड़ीं.

Advertisement
तुनिशा शर्मा, वनिता शर्मा तुनिशा शर्मा, वनिता शर्मा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:30 PM IST

तुनिशा शर्मा की मौत से हर किसी को एक झटका सा लगा है. हंसती, खिलखिलाती, हर पल चहकती...20 साल की तुनिशा ने बहुत कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. तुनिशा अपने पीछे अपनी मां वनिता शर्मा को इस दुनिया में अकेला छोड़ गई हैं. तुनिशा की मां को बेटी की मौत का ऐसा सदमा लगा है कि वो अभी तक होश में नहीं आ पाई हैं. तुनिशा की मां अंतिम संस्कार के दौरान भी बेसुध-सी नजर आईं. बेटी का चले जाने का दर्द मां सहन नहीं कर पा रही हैं. 

Advertisement

पंचतत्व में विलीन तुनिशा

वो मां जिसने अपनी बेटी को दुनिया की हर बुरी नजर से बचा के रखा. वो मां जिसने अपनी पूरी जिंदगी एकलौती औलाद को पालने, उसे संवारने में गुजार दी. आज जब वो उम्र के उस पड़ाव पर अकेला रहने को मजबूर हो गई है. जहां उसे अपनी बच्ची को तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते हुए देखना था. उस मां के पास अब कोई नहीं है. ऐसे में तुनिशा की मां की ये हालत हर किसी को अंदर से झकझोर रही है.

तुनिशा का अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को मीरा रोड स्थित शवग्रह में शाम को 4:26 बजे किया गया. मौके पर तुनिशा की मां के साथ कई रिश्तेदार-दोस्त सभी मौजूद थे. तुनिशा को लाल जोड़े में दुल्हन की तरह तैयार किया गया. तुनिशा को उनके अंकल परमबीर सिंह ने मुखाग्नि दी. ये मंजर उनकी मां से देखा ना गया. पहले से बेसुध मां, बेहोश होकर गिर पड़ीं. उनकी हालत ऐसी थी कि करीबी उन्हें लगातार हवा कर रहे थे. उन्हें गाड़ी में भी सहारा देकर बैठाना पड़ा. 

Advertisement

अंतिम संस्कार के दौरान बेहोश हुई मां 

तुनिशा की मां अंतिम संस्कार के दौरान बिल्कुल बदहवास सी दिखाई दीं. उनके चेहरे पर कोई भाव नहीं थे. वो अभी तक इस बात को मान नहीं पा रही हैं कि उनकी बेटी चली गई है. उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली है. बेटी को मुखाग्नी दी गई तो मां को जैसे झटका लगा, वो बेहोश हो कर गिर पड़ीं. वनिता शर्मा की हालत मौत की खबर के बाद से ही बिगड़ी हुई है. लेकिन फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है. वो जी-जान से कोशिश में जुटी हैं, कि उनकी बेटी को न्याय मिले. वो इसी अवस्था में बयान दे रही हैं, कि शीजान ने उनकी बेटी के साथ क्या किया. कैसे उसे एक्सप्लॉइट किया. 

 

तुनिशा की मौत का जिसे भी पता लगा, हर वो इंसान यही सोच रहा है कि उनकी मां का अब क्या होगा. परिवार के नाम पर वनिता शर्मा के पास सिर्फ तुनिशा ही थी. तुनिशा के पिता की मौत काफी पहले हो चुकी है, जब बेटी छोटी सी थी. तब से मां ने अकेले ही तुनिशा की परवरिश की है. लेकिन तुनिशा के मां के पास अब कुछ रह गया है तो उसकी यादें और अपनी बेटी को न्याय दिलाने का मकसद.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement