सुनील पाल के साथ किडनैपर्स ने कैसा सलूक किया? क्या पब्लिसिटी स्टंट था ये हादसा? बताया सच

कॉमेडियन सुनील पाल दिसंबर 2024 में अचानक किडनैप हो गए थे. मगर फिर वापस मिल गए थे. इस दौरान उनका एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुआ जिससे लोगों को लगा कि कॉमेडियन ने पीआर स्टंट के लिए अपनी किडनैपिंग कराई. अब उन्होंने इस बात पर खुद सफाई दी है.

Advertisement
सुनील पाल सुनील पाल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2025,
  • अपडेटेड 11:00 PM IST

कॉमेडियन सुनील पाल अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहा करते हैं. वो कई मौकों पर एक्टर्स और कॉमेडियन्स के खिलाफ बोल चुके हैं. उनके सोशल मीडिया पर कई सारी वीडियोज हैं जिसमें वो कई मुद्दों पर अपनी बात रखते नजर आते हैं. मगर पिछले दिनों कॉमेडियन एक हैरान कर देने वाले कारण के चलते सुर्खियों में बने हुए थे. वो अचानक दिल्ली के पास से किडनैप हो गए थे.

Advertisement

जब सुनील पाल हुए थे किडनैप

सुनील पाल को दिल्ली बॉर्डर के आसपास कुछ लोगों ने किडनैप किया था. वो 2 दिसंबर को गायब थे. कॉमेडियन को हरिद्वार में किसी इंवेट के लिए इनविटेशन मिला था जिसके लिए वो मुंबई से दिल्ली आए थे. मगर फिर 4 दिसंबर को उनके मिलने की खबर सामने आ गई. उसी दौरान उनका एक ऑडियो क्लिप भी काफी वायरल हुआ था जिसमें वो किडनैपर्स के साथ बातचीत करते सुनाई दिए थे. उन्होंने अपने हादसे की पूरी जानकारी और वायरल क्लिप पर आजतक से भी एक खास इंटरव्यू किया थी.

लेकिन लोग कॉमेडियन की बातों को कोई सच नहीं मान रहा था. उनका कहना था कि सुनील पाल ने अपनी किडनैपिंग खुद कराई है और ये उनका कोई नया पीआर स्टंट है. उन्होंने ये सब पब्लिसिटी पाने के लिए किया है. अब कॉमेडियन ने एक बार फिर पीआर स्टंट वाली बात पर रिएक्ट किया है और बताया है कि वो किडनैपर्स से बचकर जब मुंबई वापस आए, तब वो डिप्रेशन में चले गए थे. उनकी तबीयत काफी खराब हुई थी जिसके बारे में किसी को नहीं मालूम है. 

Advertisement

पीआर स्टंट था सुनील पाल की किडनैपिंग?

हाल ही में कॉमेडियन ने डिजीटल कमेंट्री संग बातचीत में अपनी किडनैपिंग पर कहा, 'ये जो किडनैपर्स होते हैं, वो काफी चालाक होते हैं. ये आपके बारे में सबकुछ जान लेते हैं और उसी के मुताबिक आपको किडनैप कर लेते हैं. उन्हें पता था कि मैं जगह-जगह जाकर शो करता हूं. मैंने लगभग हर जगह शो किए हैं. एक दिन मुझे हरिद्वार में शो के लिए कॉल आया और मैंने सारी बातचीत फाइनल करके शो करने का फैसला किया. उन्होंने मेरी प्लेन की टिकट भी करा दी और दिल्ली पहुंचकर गाड़ी भी भिजवा दी. यहां तक कोई शक पैदा नहीं हुआ.'

'लेकिन मेरठ की तरफ जाते-जाते दिल्ली बॉर्डर पर उन्होंने मुझे किडनैप कर लिया. उन्होंने मुझसे पैसे मांगे, 24 घंटे के समय में जब उन्हें मुझसे 8-10 लाख रुपये मिले, तब जाकर उन्होंने मुझे छोड़ दिया. जहां तक बात है ऑडियो की, तो ये किडनैपर्स काफी चालाक होते हैं. इन्हें पता होता है कि ये पैसा देने वाला है, तो वो आपको जिंदा रखेंगे. वो आपसे बात करेंगे, हंसाएंगे, खाना खिलाएंगे, अपने बारे में बताएंगे. कई बार ऐसा भी हो सकता है कि आपकी उनके साथ हंसते हुए फोटो आ जाए. क्योंकि आप भी अपनी जान बचाने के लिए उनकी बात मानेंगे.'

Advertisement

किडनैप हो जाने के बाद डिप्रेशन में थे सुनील पाल

सुनील पाल ने आगे ये भी बताया कि उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए किडनैपर्स से बातचीत की. उन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वो वापस जाकर पुलिस को कुछ नहीं बताएंगे. मगर तबतक उनकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा ली थी. जिसके बाद उन्हें किडनैपर्स को दोबारा समझाना पड़ा कि वो पुलिस को बताने के लिए मजबूर थे जिसे किडनैपर्स ने चालाकी से रिकॉर्ड किया और वायरल कर दिया.

उन्होंने ये भी कहा कि लोगों ने उनकी किडनैपिंग को पब्लिसिटी स्टंट बोला जो गलत था. उनकी किडनैपिंग सचमुच हुई थी, उन्हें अपनी जान जोखिम में डालने का कोई शौक नहीं है. सुनील पाल ये भी बताते हैं कि वो किडनैपर्स से बचने के बाद 1-2 महीना हॉस्पिटल में भी रहे और डिप्रेशन का शिकार भी हुए. वो उस दौरान काफी परेशान हुए जिसके बारे में किसी को नहीं पता.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »