एकता की वेब सीरीज के जरिए शिल्पा का OTT डेब्यू, महाभारत के 'अर्जुन' संग करेंगी काम

अब शिल्पा शिंदे अपनी एक नई पारी शुरू करने की तैयारी कर रही हैं. वे टीवी क्वीन एकता कपूर की वेब सीरीज Paurashpur में नजर आने वाली हैं. पीरियड ड्रामा बताई जाने वाली इस वेब सीरीज में शिल्पा शिंदे का किरदार एकदम अलग और अनोखा होने जा रहा है.

Advertisement
शिल्पा शिंदे शिल्पा शिंदे

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 4:06 PM IST

एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत रखा है. देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस जीतते ही उन्होंने लोकप्रियता के शिखर को भी छू लिया है. लेकिन इतनी पॉपुलर होने के बावजूद भी एक्ट्रेस को ना ज्यादा शो मिले हैं और ना ही वे किसी नए प्रोजेक्ट में नजर आई हैं. जिन शोज में उन्होंने काम करने का फैसला लिया था, उन्हें भी उन्होंने बीच में छोड़ दिया.

Advertisement

शिल्पा शिंदे की पहली वेब सीरीज

लेकिन अब शिल्पा शिंदे अपनी एक नई पारी शुरू करने की तैयारी कर रही हैं. वे टीवी क्वीन एकता कपूर की वेब सीरीज Paurashpur में नजर आने वाली हैं. पीरियड ड्रामा बताई जाने वाली इस वेब सीरीज में शिल्पा शिंदे का किरदार एकदम अलग और अनोखा होने जा रहा है. शो का जो टीजर रिलीज किया गया है, उसमें शिल्पा एक राजकुमारी जैसी दिखाई पड़ रही हैं. उनका लुक देख फैन्स खास उत्साहित हो रहे हैं. वहीं पहली बार शिल्पा शिंदे महाभारत के 'अर्जुन' शाहीर शेख संग काम करने जा रही हैं.

क्या होने वाला है खास?

Paurashpur एक ऐसा पीरियड ड्रामा है जो राजाओं की कहानी होने वाली है, जहां सत्ता का लालच दिखने वाला है और होगी बहुत सारी राजनीति. सीरीज में दिग्गज एक्टर अनू कपूर भी कोई खास रोल निभाते दिखने वाले हैं. सोशल मीडिया पर वायरल टीजर में अनू कपूर ही अपने नरेशन के जरिए दर्शकों को इस सीरीज के किरदार से रूबरू करवाते हैं. एकता के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट को ALT बालाजी पर रिलीज किया जाएगा. बताया जा रहा है कि इस सीरीज के अलावा एकता इस समय 15 नए शोज पर काम कर रही हैं. लॉकडाउन के दौरान जब दूसरे मेकर्स के पास कॉन्सेप्ट की कमी दिखाई पड़ रही है, उस दौर में भी एकता नए शोज ला दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन कर रही हैं.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV 

वैसे शिल्पा शिंदे की बात करें तो कुछ समय पहले तक वे कॉमेडियन सुनील ग्रोवर संग शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान में नजर आ रही थीं. लेकिन क्योंकि उस शो में सुनील को ज्यादा तवज्जो दी जा रही थी, ऐसे में शिल्पा ने वो शो बीच में ही छोड़ दिया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर कर मेकर्स पर कई तरह के आरोप लगाए थे.
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement