एक-दूसरे की बात सुनने को तैयार नहीं रुबीना-अभिनव, लगातार बढ़ रहा तनाव

पंचायत टास्क के दौरान अभिनव बुरी तरह इरिटेट हो गए क्योंकि रुबीना उनकी एडवाइज को सीरियसली नहीं ले रही थीं और उनके साथ बातचीत करने को अवॉइड कर रही थीं.

Advertisement
अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 1:19 PM IST

टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक बिग बॉस हाउस में शामिल हुए. शुरुआत में दोनों को कई उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ा था लेकिन दोनों ने हमेशा एक दूसरे का हाथ थामे रखा. अभिनव जहां हमेशा अपनी वाइफ रुबीना को डिफेंड करते रहे तो वहीं रुबीना ने भी हमेशा अभिनव का बदला लेकर हिसाब बराबर किया.

हालांकि, अब ऐसा लगता है कि दोनों के बीच तनाव बढ़ रहा है. शो में हर बढ़ते दिन के साथ माहौल और ज्यादा इंटेंस होता जा रहा है और इस तनाव का असर दोनों पर साफ दिख रहा है. दोनों मियां बीवी को हालिया एपिसोड्स में एक दूसरे से कई बार भिड़ते देखा जा चुका है. बुधवार के एपिसोड में भी एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला.

Advertisement

पंचायत टास्क के दौरान अभिनव बुरी तरह इरिटेट हो गए क्योंकि रुबीना उनकी एडवाइज को सीरियसली नहीं ले रही थीं और उनके साथ बातचीत करने को अवॉइड कर रही थीं. पहले जब अभिनव ने कहा कि टास्क में जो बोलना है उसकी वो प्रैक्टिस उनके साथ कर ले तो रुबीना ये बोलकर वहां से निकल गईं कि उन्हें वॉशरूम जाना है.

बाद में जब अभिनव ने दोबारा रणनीति को लेकर रुबीना से बात करने की कोशिश की तो एक्ट्रेस ने तल्ख आवाज में पति से कहा कि वो माइक में बोलें. इस पर अभिनव चुप हो गए. रुबीना ने बात संभालते हुए कहा कि वह नहीं चाहतीं कि रणनीति किसी और को पता चले. इस पर अभिनव ने कहा कि तुमसे तो बात करना ही मुश्किल हो गया है. अभिनव कहते हैं कि वह जब भी बात करने की कोशिश करते हैं तो या तो रुबीना को टॉयलेट जाना होता है या फिर कहीं और.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV 

बता दें कि बिग बॉस हाउस में सलमान खान और रुबीना के फैन्स उन्हें कई बार ये मश्वरा दे चुके हैं कि वह अपना खुद का गेम खेलें और अभिनव को फॉलो करना बंद कर दें. बीते दिनों भी सलमान ने एक बार फिर से रुबीना से कहा था कि वह हमेशा अभिनव की एडवाइज लेती रहती हैं और वह उन्हें डिस्ट्रैक्ट कर देते हैं.

ये भी पढ़ें-

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement