TV पर मोनालिसा की हुई शादी, मेकर्स ने गुपचुप पति से की थी डील, क्यों थे डरे?

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने बिग बॉस 10 में टीवी पर शादी की थी, जो उनके करियर का एक यादगार पल रहा. उन्होंने बताया कि शादी का फैसला मेकर्स ने बिना उनकी जानकारी के लिया था और केवल उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत को इसमें शामिल किया गया था.

Advertisement
शादी को लेकर मोनालिसा का खुलासा (Photo: Instagram @aslimonalisa) शादी को लेकर मोनालिसा का खुलासा (Photo: Instagram @aslimonalisa)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:56 PM IST

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने बिग बॉस 10 में शादी रचाई थी. वो उन हीरोइनों में शुमार हैं जिन्होंने कैमरे पर शादी की थी. शो का हिस्सा बनने से पहले मोनालिसा एक्टर विक्रम सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं. शो में कई दफा उन्हें विक्रम के लिए आंसू बहाते हुए देखा गया था. उनके इस प्यार को देखकर या फिर कहें कि टीआरपी को भुनाने के लिए मेकर्स ने उनकी शो में शादी कराने का फैसला किया. 

Advertisement

'आसान नहीं था टीवी पर शादी करना'
नेशनल टीवी पर हुई शादी और लोगों के रिएक्शन पर मोनालिसा ने रिएक्ट किया है. फिल्मीज्ञान संग बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कैसे मेकर्स ने शो में उनकी शादी प्लान की. उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का सबसे यादगार मोमेंट बताया. मोनालिसा ने बताया कि वो जब बिग बॉस के अंदर थीं, बाहर की दुनिया से कटी हुई थीं. उन्हें बिल्कुल भी नहीं पता था कि बाहर क्या चल रहा है. वो इस बात से बेखबर थीं कि उनकी शादी जैसी बड़ी चीज को प्लान किया जा रहा है. उन्हें इस शादी के बारे में मेकर्स ने कोई जानकारी नहीं दी थी. सिर्फ उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत को मेकर्स ने कॉन्फिडेंस में लिया था. उनसे संपर्क कर शादी का प्रस्ताव रखा.

मोनालिसा के अनुसार, मेकर्स को शादी के फैसले को लेकर उनकी तरफ से डाउट था. उन्होंने विक्रांत से पूछा था, क्या होगा अगर मोनालिसा शादी के प्रपोजल को ठुकरा देगी? हो सकता है उन्हें शादी की ये टाइमिंग अजीब लगे या फिर वो लाखों लोगों के सामने पर्सनल कमिटमेंट करने में सहज ना हो. मेकर्स शादी के फैसले को लेकर आश्वासन चाहते थे. हालांकि विक्रांत ने मेकर्स को भरोसा दिलाया था कि मैं शादी के लिए रेडी रहूंगी. उन्होंने मेकर्स से कहा था- वो ऐसा नहीं करेगी. 

Advertisement

मोनालिसा और विक्रांत ने खुशी-खुशी रियलिटी शो के मंच पर शादी की. ये बात 2017 की है. तबसे आज उनकी शादी को 9 साल हो गए हैं. वो साथ में हैप्पी हैं. कपल रियलिटी शो द 50 में भी साथ दिखा. यहां एक बार उनका झगड़ा हुआ था. जिसके बाद लोगों ने तलाक की अटकलें लगानी शुरू कर दीं. इसका जवाब देते हुए मोनालिसा ने फ्री प्रेस जनरल संग बातचीत में कहा था कि लड़ाई होंगी, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हमारे दरवाजे पर तलाक है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement