एकता कपूर का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' TRP चार्ट में नंबर वन बना हुआ है. नंबर वन होने के बावजूद कहा जा रहा है कि शो बंद होने वाला है. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को नया शो रिप्लेस करने जा रहा है. सीरियल को लेकर उड़ी अफवाह से परेशान चैनल ने एक स्टेटमेंट जारी किया है. जानते हैं कि इस पर चैनल का क्या कहना है.
टीवी दर्शकों को ये सवाल परेशान कर रहा है कि क्या 9 महीने बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' बंद होने जा रहा है. स्टार प्लस के इंस्टाग्राम अकांउट पर मेकर की ओर से एक पोस्ट किया गया है. इसमें लिखा कि हमें कुछ मीडिया रिपोर्ट्स दिखी हैं जो कह रही हैं कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 बंद हो रहा है. इसे 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' से रिप्लेस किया जा रहा है. हम साफ कहते हैं कि ये रिपोर्ट्स बेबुनियाद हैं. हम 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2' बंद नहीं कर रहे और शो का कोई एंड डेट अभी तय नहीं.
मेकर्स ये साफ कर दिया है कि दर्शकों का फेवरेट बंद नहीं होने जा रहा है. इसलिए किसी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें.
स्मृति ईरानी ने किया पोस्ट
ये भी चर्चा थी कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का स्पिन ऑफ बनाया जा रहा है. इसमें तुलसी का किरदार नहीं होगा. स्मृति ईरानी ने पोस्ट करते हुए कहा कि पीआर कंटेंट को आईपी राइट्स वाले अथॉरिटीज से चेक कर लें. मैं सिर्फ 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से जुड़ी हूं. कोई स्पिनऑफ प्रोग्राम मेरी इंगेजमेंट के लिए ऑथराइज्ड नहीं है, जो मेरी इमेज या पर्सनालिटी इस्तेमाल करे. दर्शक गुमराह न हों.
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' कि बात करें, तो इसका दूसरा सीजन 17 साल बाद टीवी पर लौटा है. दूसरा सीजन 29 जुलाई 2025 को शुरू हुआ था. शो को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है. स्मृति ईरानी के शो ने रुपाली गांगुली के अनुपमा को पछाड़ दिया है.
aajtak.in