परिवार के खिलाफ जाकर एकता कपूर ने बनाया बोल्ड कंटेंट, जितेंद्र ने मारे ताने, बोलीं- डर था

एकता कपूर ने 18+ कंटेंट वाले अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म ALTT को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता इस चीज के खिलाफ थे. उन्होंने बताया कि परिवार में इस विषय पर कई बार विवाद हुए और उन्हें कई ताने भी सुनने पड़े.

Advertisement
एकता कपूर को मिले ताने (PHOTO: ITG) एकता कपूर को मिले ताने (PHOTO: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:42 PM IST

टेलीविजन क्वीन एकता कपूर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने टेलीविजन को कई पॉपुलर शोज दिए हैं. एक समय आया जब उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म ALTBalaji लॉन्च किया. ये प्लेटफॉर्म बोल्ड और ओरिजिनल कंटेंट पर फोकस करता था. खासकर 18+ ऑडियंस के लिए. लेकिन 2025 में भारत सरकार ने इसे अश्लीलता का हवाला देकर बैन कर दिया. एकता ने माना कि उनके माता-पिता दिग्गज एक्टर जीतेंद्र और मां शोभा कपूर इस प्लेटफॉर्म को शुरू करने के खिलाफ थे. उन्हें  डर था कि इससे फैमिली की इमेज खराब हो जाएगी. 

Advertisement

परिवार के खिलाफ गईं एकता 
उषा काकडे के पॉडकास्ट में एकता कपूर ने कहा, मेरे माता-पिता नहीं चाहते थे कि मैं ALTT शुरू करूं. उन्हें लगता था कि मैं पद्मश्री पुरस्कार विजेता हूं. इंडस्ट्री में इमेज है, तो बोल्ड कंटेंट वाला ऐप नहीं शुरू करना चाहिए. घर में इस पर खूब झगड़े हुए, लेकिन मैंने सोचा कि फैमिली कंटेंट बहुत किया है. अब यूथ, क्राइम, बोल्ड वाला अलग कंटेंट करूं, जो हर प्लेटफॉर्म पर चलता है. तो मैंने शुरू किया, लेकिन घर से कोई सपोर्ट नहीं मिला. 

दिन-रात मिले ताने 
एकता ने बताया कि माता-पिता दिन-रात ताने मारते थे. उन्होंने कहा, शादी न करने पर तो 4 ताने सुने, लेकिन इस पर 100 ताने झेले. सुबह से कहते, बंद कर दो, बंद कर दो, आखिरकार मैंने और मेरी मां ने रिजाइन कर दिया. सबसे ज्यादा ताने इसी चीज के लिए मिले. मेरे माता-पिता इस मामले में मेरी सास बन गए थे.

Advertisement

2025 में सेंट्रल गवर्नमेंट ने ALTT को 'अश्लील और वल्गर कंटेंट' दिखाने के लिए बैन किया, जो कानून का पालन नहीं कर रहा था. एक नोटिफिकेशन में इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री ने ULLU, ALTT, Desiflix, Big Shots समेत 24 दूसरे ओटीटी वेबसाइट्स को ब्लैकलिस्ट किया. बाद में एकता ने सफाई दी कि वो बालाजी टेलीफिल्म्स चलाती हैं और वो और उनकी मां जून 2021 में ही ALTT से अलग हो चुकी थीं. 

उन्होंने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था कि मीडिया में ALTT को अथॉरिटीज द्वारा डिसेबल करने की खबरें हैं, लेकिन ये गलत है. एकता कपूर और शोभा कपूर का ALTT से कोई लेना-देना नहीं है. वो जून 2021 में ही अलग हो गई थीं. ऐसी अफवाहों का सख्ती से खंडन किया जाता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement