एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत बिग बॉस 15 में धमाकेदार एंट्री कर चुकी हैं, लेकिन इस बार राखी शो में अकेले नहीं आई हैं, बल्कि अपने हसबैंड रितेश के साथ बिग बॉस शो का हिस्सा बनी हैं. बिग बॉस 15 के जरिए राखी सावंत के पति पहली बार दुनिया के सामने आए हैं और उनकी एंट्री ने कई सवालों पर फुल स्टॉप लगा दिया है.
वीकेंड का वार एपिसोड में राखी सावंत ने पहली बार अपने लविंग हसबैंड रितेश को सलमान खान से मिलवाया. सलमान ने रितेश से खूब सारी बातें कीं. पति के सामने आने पर राखी की खुशी देखकर सलमान भी एक्ट्रेस संग मस्ती करते हुए दिखे.
क्या शो के लिए राखी ने हायर किया पति?
सलमान ने राखी से चुटकी लेते हुए कहा- 'क्या यह सच में आपके पति हैं या फिर इन्हें हायर करके लाई हो?' सलमान की इस बात पर सभी लोग खूब हंसते हैं और राखी भी मुस्कुराते हुए कहती हैं- 'नहीं...नहीं...यह मेरे पति परमेश्वर हैं.'
कौन हैं राखी के पति रितेश?
रितेश ने सलमान को अपने बारे में बताते हुए कहा कि वो एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल हैं. रितेश ने बताया कि वो बिहार से हैं और फिलहाल बैल्जियम में रहते हैं.
अब तक क्यों छिपे रहे राखी के पति?
रितेश को देखकर सलमान भी बोले कि आप अब तक कहां थे? राखी के पति रितेश ने बताया कि वो अपने काम में बहुत ज्यादा बिजी थे और उन्हें ऐसे में राखी संग अपनी शादी के बारे में रिवील करना ठीक नहीं लगा. उन्होंने कहा कि उन्होंने ही राखी को मना किया था कि वो उनका कोई फोटो लीक ना करें. लेकिन जब उन्होंने बिग बॉस 14 में राखी को रोते हुए देखा तो उन्हें बुरा लगा था और उन्हें एहसास हुआ कि वो कुछ गलत कर रहे हैं. राखी के पति ने नेशनल टेलीविजन पर एक्ट्रेस से माफी भी मांगी और उन्हें गुलाब देकर अपने दिल की बात भी कही.
aajtak.in