बिग बॉस: घर की नई कैप्टन बनीं कविता, अली-पवित्रा की दोस्ती में दरार

कार्टन वाले टास्क में पूरे 18 घंटे बिताने के बाद राहुल ने कविता को विजेता घोषित कर दिया. उस टास्क में वैसे तो जैस्मिन ने भी उतने ही घंटे कार्टन के अंदर बिताए, लेकिन नियम तोड़ने की वजह से कविता को फायदा दिया गया.

Advertisement
कविता कौशिक कविता कौशिक

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:37 AM IST

बिग बॉस सीजन 14 में रोज सीन पलटता दिख रहा है. ऐसे नाटकीय मोड़ देखने को मिल रहे हैं कि फैन्स भी एन्जॉय करने लगे हैं. शुक्रवार के एपिसोड में फिर ऐसा कुछ हुआ है कि सभी देखते रह गए. राहुल वैद्य ने सीन पलटते हुए ऐसा फैसला सुना दिया कि सारे समीकरण एक झटके में बदल गए. मुद्दे की बात ये है कविता कौशिक एक बार फिर घर की कैप्टन बन गई हैं.

Advertisement

कविता बनी नई कैप्टन

कार्टन वाले टास्क में पूरे 18 घंटे बिताने के बाद राहुल ने कविता को विजेता घोषित कर दिया. उस टास्क में वैसे तो जैस्मिन ने भी उतने ही घंटे कार्टन के अंदर बिताए, लेकिन नियम तोड़ने की वजह से कविता को फायदा दिया गया. लेकिन ये फैसला लेने से पहले राहुल ने अली गोनी और जैस्मिन को इस बारे में पहले ही बता दिया था. खुद को बचाए रखने के लिए और अपने स्टैंड को समझाने के लिए उन्होंने अली और जैस्मिन को पहले ही हिंट दे दी थी. ऐसे में जब उन्होंने ये फैसला सुनाया तो ज्यादा हंगामा खड़ा नहीं हुआ.

लेकिन टास्क के दौरान एक दोस्ती में जरूर दरार आती दिखी. अली गोनी और पवित्रा पुनिया में जबरजस्त बहस हो गई थी. टास्क के समय अली ने पवित्रा को फेक तक बता दिया था. अब हुआ यूं था कि पवित्रा ने कविता का कार्टन कुछ देर के लिए उठाया था. लेकिन उस पर सवाल नहीं उठाए गए. वहीं जब जैस्मिन का कार्टन उठा, तो उसे गलत बता दिया गया. इसी मुद्दे पर काफी देर तक अली और पवित्रा बहस करते रहे.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV 

वीकेंड का वार पर किसकी बजेगी बैंड?

खैर टास्क खत्म हुआ और कविता को घर की नई कैप्टन बना दिया गया. वैसे घर की सबसे पहली कैप्टन भी कविता कौशिक ही थीं. उस समय भी उन्होंने कैप्टन बन काफी बवाल काटा था. कई लोगों संग तकरार होती भी दिखी थी. अब जब उन्हें दोबारा मौका मिलने जा रहा है, तो वे क्या नया करती हैं, ये देखना दिलचस्प होने वाला हैं. वैसे पहले ही बता दें कि शनिवार को वीकेंड का वार में सलमान खान, अभिनव की बैंड बजाने वाले हैं. रुबीना को भी सलमान की तरफ से नसीहत दी जाएगी. ऐसे में दोनों के साथ क्या होता है, ये देखने वाली बात होगी.

    

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement