बिग बॉस में लवगुरु बनकर पहुंचे धर्मेंद्र, रुबीना-अभिनव को दिए प्यार के टिप्स

एक्टर अपने ही अंदाज में तमाम कंटेस्टेंट को प्यार की अहमियत बताते दिख गए. उन्होंने कभी शेरो-शायरी के जरिए प्यार का अहसास करवा दिया तो कभी अपने अनुभवों के जरिए कंटेस्टेंट को बड़ी सीख दी.

Advertisement
धर्मेंद्र धर्मेंद्र

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 1:19 AM IST

बिग बॉस सीजन 14 के फिनाले में उस समय चार चांद लग गए जब दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने एंट्री मारी. एक्टर के आते ही पूरा माहौल खुशुनुमा सा हो गया और एक अलग ही लेवल की पॉजिटिविटी देखने को मिली. धर्मेंद्र ने बिग बॉस में आकर सलमान संग तो मस्ती-मजाक किया ही, इसके अलावा उन्होंने एक लवगुरू की भूमिका भी निभा ली.

Advertisement

धर्मेंद्र बन गए लवगरु

एक्टर अपने ही अंदाज में तमाम कंटेस्टेंट को प्यार की अहमियत बताते दिख गए. उन्होंने कभी शेरो-शायरी के जरिए प्यार का अहसास करवा दिया तो कभी अपने अनुभवों के जरिए कंटेस्टेंट को बड़ी सीख दी. इस लिस्ट में रुबीना और अभिनव का नाम सबसे आगे रहा. अब क्योंकि वे बिग बॉस में अकेले एक कपल थे, ऐसे में धर्मेंद्र ने भी उन्हें हमेशा साथ रहने का आशीर्वाद दे दिया. अब उनका ये आशीर्वाद देना इसलिए भी मायने रखता है कि क्योंकि ये कपल पहले डिवोर्स लेने वाला था, लेकिन बिग बॉस में हिस्सा ले अपने रिश्ते तो दूसरा मौका दिया.

अभिनव-रुबीना को क्या बोला?

वैसे धर्मेंद्र ने अली और जैस्मिन की जोड़ी को भी काफी पसंद किया. जब अली-जैस्मिन ने शानदार डांस परफॉर्मेंस दी, उस समय धर्मेंद्र भी सिर्फ उनकी केमिस्ट्री देखते रह गए. लेकिन डांस परफॉर्मेंस के बाद सीन तब पलटा जब जैस्मिन ने धर्मेंद्र से एक शिकायत की. एक्ट्रेस ने बताया कि वे नहीं चाहतीं कि कोई भी दूसरी लड़की अली पर लाइन मारे. अब धर्मेंद्र इस सवाल का जवाब देते, उससे पहले ही सलमान खान ने जैस्मिन की चुटकी ली और धर्मेंद्र की लवगुरु वाली टिप कही पीछे छूट गई.

Advertisement

वैसे मजा तो उस सयम भी आया जब बिग बॉस के सेट पर धर्मेंद्र के सामने शोले का सीन रिक्रिएट किया गया. एक तरफ सलमान, गब्बर बन गए, वहीं राखी बसंती के रोल में आ गईं. जब राखी डांस करने लगीं, उस समय धर्मेंद्र बंधे दिखाई दे गए. इतने सालों बाद उस आइकॉनिक सीन को इस अंदाज में दोबारा देखना सभी को रास आ गया.
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement