लाइव शो के दौरान पिटे 'विवादों के महाराज' स्वामी ओम

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रहे स्वामी ओम एक बार फिर भारी विवाद में घिर गए हैं. इसबार एक न्यूज़ चैनल के शो के दौरान उनके साथ हाथापाई हुई है.

Advertisement
स्वामी ओम जी महाराज स्वामी ओम जी महाराज

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 13 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 2:04 PM IST

कलर्स के रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 10 के कंटेसटेंट रहे स्वामी ओम जी महारा एक बार फिर विवादों में आ घिरे हैं. इसबार एक न्यूज चैनल के शो के दौरान वह एक महिला से बहस में उलझ गए और वहां पर उनके साथ उनके साथ हाथापाई हो गई.

बता दें कि टीवी चैनल न्यूज नेशन के शो के दौरान स्वामी ओम दर्शकों के बीच बैठी एक महिला के साथ बहस में उलझ गए. बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि महिला और स्वामी ओम के बीच हाथापाई हो गई जिसके बाद शो के एंकर ने आकर बीच-बचाव किया.

Advertisement

न्यूज नेशन ने अपने फेसबुक पेज पर 55 सेकेंड का वीडियो शेयर किया है. बाद में चैनल ने शो को ही फेसबुक पेज पर लाइव कर दिया.

शो में तो स्वामी जी अपनी बेहूदा हरकतों के लिए फेमस थे ही, बाहर आकर भी उनका विवादों के साथ नाता थमने का नाम ही नहीं ले रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement