Bade Aache Lagte Hain 2: दिशा-नकुल को एकता कपूर की सलाह, बताया कैसे करें ट्रोलिंग को हैंडल

एकता का कहना था कि किसी भी एक्टर को ऑनलाइन ट्रोलिंग से अफेक्ट नहीं होना चाहिए. कई लोग होंगो जो कहेंगे कि ये लोग क्यों सीक्वल के साथ वापसी कर रहे हैं. अगर मजा नहीं तो रिस्क नहीं. स्टार्स को केवल अपना बेस्ट देने में यकीन रखना चाहिए.

Advertisement
एकता कपूर एकता कपूर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 5:39 PM IST
  • अकता कपूर ने दी नकुल-दिशा को सलाह
  • ऑनलाइन ट्रोलिंग को हैंडल करना सिखाया
  • कहा- एक्टर्स को देना होगा अपना बेस्ट

प्रोड्यूसर एकता कपूर का पॉपुलर टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' एक बार फिर फैन्स को एंटरटेन करने जा रहा है. राम कपूर और साक्षी तंवर का हिट शो अब एक नए अंदाज और नई कास्ट के साथ दोबारा देखने को मिलेगा. हालांकि, कैरेक्टर के नाम पुराने वाले शो के ही हैं- राम और प्रिया. इन दोनों की भूमिका दिशा परमार और नकुल मेहता निभाने वाले हैं. दोनों ही इस शो को लेकर काफी एक्सआिटेड हैं. 

Advertisement

कुछ समय पहले ही इस शो का प्रोमो रिलीज हुआ था. प्रोमो में दिखाया गया कि राम (नकुल) और प्रिया (दिशा) एक पार्टी अटेंड कर रहे हैं. दोनों साथ में खड़े होकर बात करते हैं. राम प्रिया से पूछते हैं कि आप 32 की हो आपने अभी तक शादी क्यों नहीं की. इस पर प्रिया कहती हैं आप 38 के हैं आपने अब तक शादी क्यों नहीं की. हाल ही में एकता कपूर ने दोनों से वर्चुअल बातचीत की, जिसमें उन्होंने ऑनलाइन ट्रोलिंग से बचने के तरीके भी बताए. इन्हें हैंडल कैसे करना है, यह भी बताया. 

एकता ने दी यह सलाह
एकता का कहना था कि किसी भी एक्टर को ऑनलाइन ट्रोलिंग से अफेक्ट नहीं होना चाहिए. कई लोग होंगो जो कहेंगे कि ये लोग क्यों सीक्वल के साथ वापसी कर रहे हैं. अगर मजा नहीं तो रिस्क नहीं. स्टार्स को केवल अपना बेस्ट देने में यकीन रखना चाहिए. 

Advertisement

प्रोड्यूसर बनीं करीना कपूर खान, हंसल मेहता की फिल्म में करेंगी काम

मालूम हो कि हाल ही में दिशा परमार ने सिंगर राहुल वैद्य संग शादी रचाई है. दोनों ने काफी धूम-धाम से सात फेरे लिए. दोनों को हर तरफ से ढेर सारी बधाइयां भी मिल रही हैं हाल ही में कपल का एक और वीडियो सामने आया है जो इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि क्या दिशा परमार ने राहुल से शादी के बाद अपना नाम बदल लिया है. हालांकि ऑफिशियली इसपर अभी कुछ भी नहीं कहा गया है.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement