#MeToo: फिर से खतरे में अनु मलिक की कुर्सी, इंडियन आइडल से होंगे बाहर!

एक बार फिर अनु मलिक पर गंभीर आरोप लगे हैं. जिसके चलते सिंगर को फिर से इंडियन आइडल से बतौर जज हटाया जा सकता है.

Advertisement
अनु मलिक (फाइल फोटो) अनु मलिक (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 2:59 PM IST

सिंगर और कंपोजर अनु मलिक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. मीटू मूवमेंट के दौरान अनु मलिक पर कई महिलाओं ने बदसलूकी के आरोप लगाए थे. अब एक बार फिर अनु मलिक पर गंभीर आरोप लगे हैं. जिसके चलते सिंगर को एक बार फिर इंडियन आइडल से बतौर जज हटाया जा सकता है.

पिछले साल अनु मलिक पर मीटू मूवमेंट के तहत सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगे थे. जिसके बाद उन्हें इंडियन आइडल में जज की कुर्सी से हटा दिया गया था. लेकिन इस साल अनु मलिक ने फिर से इंडियन आइडल में बतौर जज वापसी की है. हालांकि सिंगर को वापस लाने पर मेकर्स की खूब आलोचना हुई थी. अब एक बार फिर अनु मलिक पर मीटू के तहत आरोप लगे हैं. जिसके बाद से अनु मलिक की जज की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है.

Advertisement

सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ हफ्तों में अनु मलिक को शो से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. हालांकि अभी सूत्रों के हवाले से मिली ये जानकारी पुख्ता नहीं हो सकी है. बता दें, पिछले दिनों नेहा भसीन ने अनु मलिक पर मीटू के आरोप लगाए हैं.

सिंगर नेहा भसीन ने लगाए अनु मलिक पर गंभीर आरोप

हाल ही में सिंगर सोना मोहपात्रा ने ट्वीट में अनु मलिक की इंडियन आइडल में वापसी पर कहा था कि एक साल बाद सेक्सुअल हैरेसर एक बार फिर उसी सीट पर जाकर बैठ गया है. वहीं सोना के ट्वीट के जवाब में सिंगर नेहा भसीन ने कहा, 'मैं आपसे सहमत हूं. हम एक बेहद सेक्सिस्ट समाज में रहते हैं. अनु मलिक एक प्रीडेटर हैं. मैं भी 21 साल की उम्र में उनकी अजीब हरकतों को देखकर भाग गई थी. वे मेरे सामने सोफे पर लेटे हुए मेरी आंखों के बारे में बात कर रहे थे. मैं इसके बाद वहां से झूठ बोलकर भाग गई थी.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement