बेटे को संभालने के साथ वर्कआउट भी कर रहीं अनीता हसनंदानी, देखें वीडियो

अनीता ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- वर्कआउट करने का कोई सही तरीका नहीं है...जब तक कि आप एक्टिव और खुश हैं. आप कहीं से भी शुरू कर सकते हैं. ये कहीं भी हो सकता है.

Advertisement
अनीता हसनंदानी अनीता हसनंदानी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2021,
  • अपडेटेड 3:18 PM IST

ये है मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके बेटे के वीडियोज और फोटोज छाए हुए हैं. अब उन्होंने वर्क आउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उनके बेटे आरव और पति रोहित भी नजर आ रहे हैं. अनीता बेटे आरव के प्रैम के साथ जॉगिंग करती दिख रही हैं.

Advertisement

अनीता हसनंदानी का वर्कआउट वीडियो
अनीता ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- वर्कआउट करने का कोई सही तरीका नहीं है...जब तक कि आप एक्टिव और खुश हैं. आप कहीं से भी शुरू कर सकते हैं. ये कहीं भी हो सकता है.

इसके अलावा अनीता ने एक वीडियो और शेयर किया है. इसमें वो बेटे के साथ चिट चैट करती दिख रही हैं. अनीता अपने बेटे के साथ पूरा समय बिता रही हैं, पूरी केयर कर रही हैं. अनीता अपनी प्रेग्नेंसी में भी काफी एक्टिव रही. उनके बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए भी फोटो खूब वायरल हुए थे.


वो एक्टर जिसे 'जूनियर अमिताभ बच्चन' कहते थे लोग, कहां गायब है इन दिनों?
 

बता दें कि अनीता ने पिछले साल अक्टूब महीने में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. पति के साथ उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था. 9 फरवरी को बेटे आरव को जन्म दिया.  

Advertisement


अनन्या पांडे ने किए बॉलीवुड में दो साल पूरे, अभी तक की जर्नी पर डाली नजर

वर्क फ्रंट पर अनीता एकता कपूर के कई शोज में काम कर चुकी हैं. वो ये है मोहब्बतें, नागिन 3, काव्यंजलि, कभी सौतन कभी सहेली जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं. वो कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने ताल, कुछ तो है, कोई आप सा, एक से बुरे दो, रागिनी एमएमएस 2, हीरो जैसी फिल्में की हैं.

    

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement