मीका सिंह संग सगाई पर आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- फैन्स साथ देखना चाहते हैं, लेकिन...

आकांक्षा ने कहा कि मीका सिंह ने अपने घर पर पाठ रखा था जो पॉजिटिविटी और फ्यूचर गुडलक के लिए था. मैं वहां बस आशीर्वाद लेने के लिए गई थी, लेकिन जबसे वीडियो पोस्ट किया है, तभी से लोगों को लग रहा है कि हम दोनों किसी रिलेशनशिप में हैं.

Advertisement
आकांक्षा पुरी आकांक्षा पुरी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 3:21 PM IST

सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में अपने घर पर अखंड पाठ कराया, जिसमें आकांक्षा पुरी भी शामिल हुई थीं. एक्ट्रेस ने इसका एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था. इसके साथ ही इन्होंने दोनों के डेटिंग रूमर्स को भी बढ़ावा दिया था. एक इंटरव्यू के दौरान आकांक्षा पुरी ने मीका सिंह संग दोस्ती को लेकर खुलकर बात की.

Advertisement

ईटाइम्स संग बातचीत में आकांक्षा ने कहा कि मीका सिंह ने अपने घर पर पाठ रखा था जो पॉजिटिविटी और फ्यूचर गुडलक के लिए था. मैं वहां बस आशीर्वाद लेने के लिए गई थी, लेकिन जबसे वीडियो पोस्ट किया है, तभी से लोगों को लग रहा है कि हम दोनों किसी रिलेशनशिप में हैं. लोग कुछ और ही चीजें समझ रहे हैं. और मैं वहां गई भी अप्रैल फूल वाले दिन तो लोगों को लगा कि मैं मस्ती कर रही हूं, लेकिन मैं सच में वहां आशीर्वाद लेने गई थी. मीका और मैं एक-दूसरे को पिछले 12 सालों से जानते हैं, वह मेरे लिए परिवार जैसे हैं. वह हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं और हम दोनों ही एक स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करते हैं. हमारी सगाई नहीं हुई है और ऐसा कोई प्लान भी नहीं है.

Advertisement

कॉमेंट्स पढ़कर ऐसा था दोनों का रिएक्शन
आकांक्षा पुरी कहती हैं कि जब हम दोनों ने सोशल मीडिया पर आए कॉमेंट्स पढ़े तो हमें हंसी आई. फिर देखा कि फैन्स हमें साथ में गिफ्ट्स, फूल और केक भेजने लगे हैं तो लगा कि इस चीज को क्लियर करना चाहिए. मैं जानती हूं कि हमारे फैन्स हमें साथ देखना चाहते हैं, लेकिन सॉरी ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है. यह वीडियो कोई मजाक नहीं था और न ही कोई गाने की शूटिंग का था, पाठ का वीडियो था जो साधारण बात है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement