सौतेली मां और बेटी के प्यार की कहानी पर शुरू हुआ स्टार प्लस का शो 'ये हैं मोहब्बतें' अब एक नए ही एंगल पर चल रहा है. हाल में इस शो में एक नई लव स्टोरी शुरू हो गई है. रमन और इशिता के घर पर आजकल बहुत ज्यादा ड्रामा चल रहा है. आदि और आलिया ने अपने प्यार का ऐलान कर दिया है और इस बात को दोनों के ही घरवाले मानने से इनकार भी कर चुके हैं.
आजकल भल्ला और अय्यर हॉउस में काफी रायता फैला हुआ है. जहां मनि और रमन के बीच की नाराजगी का असर उनके बच्चों की जिंदगी पर पड़ रहा है तो इस बात से के बीच भी झगड़े बढ़ गए हैं.
दूसरी ओर मनि ने आलिया की शादी फिक्स कर दी है और इस बात से परेशान आलिया आदि को भाग कर शादी करने के लिए कहती है. आदि रमन को अपनी बात समझाने की कोशिश करता है पर तो ठहरे एंग्री यंग मैन और उन्होंने आलिया को अपनी बहू बनाने से मना कर दिया है. आगे अब क्या होगा आदि और आलिया के साथ ये तो आगे आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा.
वन्दना यादव