सुनो न संगमरमर... जब काजोल के ब्लाउज पर उतरा ताजमहल

अगर आप भी ताजमहल की खूबसूरती के दीवाने हैं तो आपको ताजमहल की खूबसूरती को बयां करने का काजोल का ये अंदाज जरूर देखना चाहिए...

Advertisement
काजोल काजोल

स्वाति गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 26 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 2:38 PM IST

दुनिया भर में मोहब्बत की निशानी के तौर पर मशहूर आगरा के ताजमहल की खूबसूरती का जवाब नहीं. ताजमहल सिर्फ प्यार की निशानी ही नहीं है, बल्कि इसका नाम दुनिया के सात अजूबों में भी शुमार किया जाता है.

इस खूबसूरत और प्यार की कहानी बयां करने वाली इमारत का हर कोई दीवाना है. यही वजह है कि इसकी खूबसूरती लोगों के दिलों पर छाई है. और अब तो बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा काजोल भी ताजमहल के दीवानों के फेहरिस्त में शामिल हो गई हैं.

Advertisement

और अगर आप भी ताजमहल की खूबसूरती के दीवाने हैं तो आपको ताजमहल की खूबसूरती को बयां करने का काजोल का ये अंदाज जरूर देखना चाहिए.

अपने पति अजय की आने वाली फिल्म 'शिवाय' के लिए यूएस में प्रेस टूर के दौरान काजोल ने साड़ी पहनी थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं. इंस्टाग्राम पर सामने आई इस तस्वीर में काजोल के ब्लाउज पर से नजर हटाना मुश्किल है. काजोल के सिंपल ब्लैक ब्लाउज पर ताजमहल की एंब्रॉयडरी की गई थी. गोल्डन धागे से उकेरा गया ताजमहल वाकई काजोल की इस ड्रेस पर उतना ही खूबसूरत लग रहा है, जितना ये असल में है.

वैसे, काजोल के ब्लाउज की इस एंब्रॉयडरी को देखकर एक बार फिर आप जरूर कह उठेंगे, वाह ताज!. यूं तो ताजमहल पर बहुत-से गाने और गानों में ताजमहल का सीन तो आपने बहुत देखा होगा लेकिन इस तरह से ताजमहल की ब्लाउज पर कलाकारी वाकई हट कर और काबिलेतारीफ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement