सेफ ड्राइविंग के लिए गुजरात पुलिस ने ऐसे लिया प्रिया प्रकाश के विंक का सहारा

गुजरात पुलिस अपने एक खास सोशल मीडि‍या कैंपेन के लिए ले रही है वायरल गर्ल प्र‍िया प्रकाश के विंक स्टाइल की मदद. जानें कैसे?

Advertisement
वडोदरा पुलिस कैंपेन वडोदरा पुलिस कैंपेन

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 24 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST

वायरल गर्ल प्रि‍या वॉरियर का विंक स्टाइल अब पुलिस के एक खास मकसद में मददगार साबित हो रहा है. गुजरात के वडोदरा शहर की पुलिस ने सोशल मीडिया पर सेफ ड्राइविंग कैंपने के चलते एक मजेदार मैसेज शेयर किया है. इस कैंपेन के लिए वडोदरा पुलिस ने वायरल गर्ल प्रिया वॉरियर के विंक स्टाइल का इस्तेमाल किया है.

प्रिया वॉरियर के तस्वीर के साथ तैयार किए गए इस क्रिएटिव कैंपेन की खूब चर्चा हो रही है. वडोदरा शहर की पुलिस ने यंगस्टर्स को ध्यान में रखते हुए सावधानी से ड्राइविंग करने के संदेश को इस क्रिएटिव अंदाज में तैयार कि‍या है. सिटी पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रिया वॉरियर के विंक के साथ एक पोस्टर जारी किया जिसमें लिखा गया-'पलक झपकते ही दुर्घटना हो सकती है.' सावधानी से बौर बिना किसी अड़चन से वाहन चलाएं.'

Advertisement
ऐसा पहली बार नहीं है जब युवा वर्ग तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए पुलिस सोशल मीडिया पर इस तरह के अभि‍यान चला रही है. पुलिस इससे पहले भी युवा दर्शकों तक पहुंचने के लिए ट्विटर और फेसबुक का उपयोग कर चुकी है.

मुंबई पुलिस और बेंगलुरु पुलिस द्वारा सोशल मीडि‍या पर इसी तरह की पहल के बाद वड़ोदरा पुलिस ने युवाओं तक संदेश पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी बढ़ा दी है. इस शहर की पुलिस के कई अभियान पिछले कई दिनों में वायरल हो गये हैं जिनमें शराब पीकर ड्राइविंग, साइबर अपराध, महिलाओं की सुरक्षा आदि शामिल हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »