क्या नच बलिए 9 से बाहर होंगे फैजल खान? एलिमिनेशन नहीं ये है वजह

महाराणा प्रताप फेम टीवी स्टार फैजल खान इन दिनों सलमान खान के शो नच बलिए में नजर आ रहे हैं. शो में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड मुस्कान कटारिया संग एंट्री ली है. अपनी डांस परफॉर्मेंस से फैजल जजेस को इम्प्रेस करने में कामयाब हुए हैं.

Advertisement
फैजल खान और मुस्कान फैजल खान और मुस्कान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST

महाराणा प्रताप फेम टीवी स्टार फैजल खान इन दिनों सलमान खान के शो नच बलिए में नजर आ रहे हैं. शो में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड मुस्कान कटारिया संग एंट्री ली है. अपनी डांस परफॉर्मेंस से फैजल जजेस को इम्प्रेस करने में कामयाब हुए हैं. हालांकि, अब खबरें हैं कि फैजल शो छोड़ सकते हैं. फैजल का शो से अचानक एग्जिट होना दशर्कों के लिए खराब खबर है.

Advertisement

दरअसल, फैजल खान के पैर में चोट लगी है. वो जख्मी हो गए हैं. उनके पैर की सर्जरी हुई है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फैजल अपने माइथोलॉजिकल शो चंद्रगुप्त मोर्य में धुड़सवारी करते हुए जख्मी हुए. उनके पैर में चोट आई है. डॉक्टर्स ने उन्हें दो हफ्ते आराम करने के लिए कहा है.

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सोर्स के हवाले से लिखा- फैजल के सीधे पैर में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें पूरी तरह से आराम करने के लिए कहा है. उन्हें 6-8 हफ्तों तक डांस नहीं करने के लिए कहा गया है. नच बलिए के निर्माताओं को चोट के बारे में सूचित कर दिया गया है.

हालांकि, फैजल ने अभी नच बलिए छोड़ने के बारे में सोचा नहीं है, लेकिन उनकी चोट के कारण शो में वो रहेंगे या नहीं नहीं ये अभी निश्चित नहीं है. फैजल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हॉस्पिटल बेड की एक तस्वीर साझा की है. फोटो में फैजल के पैर पर प्लास्टर चढ़ा दिख रहा है. फैजल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- Need your wishes.

Advertisement

वहीं फैजल के पापा ने भी चोट की खबर को कंफर्म किया है. हालांकि, उन्होंने शो से एग्जिट को लेकर कमेंट करने से मना कर दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement