कोरोना वायरस को लेकर सभी लोग जागरूकता फैला रहे हैं. टीवी शो तारक मेहता का उल्टा में कोरोना वायरस को लेकर एपिसोड दिखाया गया. शो में इसी के चलते जेठालाल और अय्यर के बीच झगड़ा भी हो जाता है.
अय्यर पर भड़के जेठालाल
सोमवार के एपिसोड में दिखाया गया कि अय्यर का प्रमोशन हो गया है, जिसे लेकर वो काफी खुश है. पोपटलाल उन्हें बधाई देते है. अय्यर और पोपटलाल कम्पाउंड में खड़े होते हैं तभी जेठालाल आते हैं और प्रमोशन की बधाई देते हैं. साथ ही हाथ मिलाने के लिए कहते हैं.
इसपर अय्यर हाथ जोड़ते हुए कहते हैं थैंक्यू. ये देख जेठालाल कहते हैं कि इतना घमंड भी अच्छा नहीं है. मैंने आपको प्यार से अभिनंनदन कहने के लिए हाथ आगे किया तो आप ऐसे हाथ जोड़ रहे हैं. तो पोपटलाल जेठालाल को कहते हैं इस तरह बात करना ठीक नहीं है. फिर जेठालाल बहुत गुस्सा हो जाता है. किसी की बात सुनता नहीं है. तारक मेहता की भी वो बात नहीं सुनता और वो तारक मेहता से भी झगड़ा कर बैठता है.
कास्टिंग काउच पर बोलीं एक्ट्रेस- फिल्मों में काम करने के लिए तड़प नहीं रही
सैफ पढ़ रहे किताब और करीना चला रहीं फोन, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर
इसके बाद जेठालाल को शांत किया जाता है और पूरी बात समझाई जाती है. इसके बाद वो माफी मांगता है. फिर सभी लोग मिलकर कोरोना वायरस से कैसे सावधानी रखी जाए इसके बारे में बातचीत करते हैं.
बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर देश में खौफ है. अभी तक 100 से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. दो लोगों की मौत हो चुकी है. बॉलीवुड फिल्में और टीवी शोज की शूटिंग बंद हो गई है.
aajtak.in