सरेआम बेइज्जती से रो पड़ी रजनीकांत की 'बेटी', ये थी वजह

फिल्म कबाली फेम एक्ट्रेस धंसिका का सिंगर और कंपोजर टी राजेंद्र ने सरेआम उड़ाया मजाक, खुद को रोने से नहीं रोक पाईं धंसिका.

Advertisement
धंसिका और टी राजेंद्र धंसिका और टी राजेंद्र

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 01 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

फिल्म कबाली में सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी का किरदार करने वाली एक्ट्रेस धंसिका को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरेआम जलील किया गया. उन्हें इस कदर बेइज्जत किया गया कि वो रो पडीं. दरअसल, उनकी गलती सिर्फ यह थी कि वो नाम लेने से चूक गई थीं. 

मामला थ्रि‍लर तमिल फिल्म ‘बिझीथिरू’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान का है. धंसिका फिल्म की बाकी स्टार कास्ट के साथ मौजूद थीं. इसी दौरान उन्होंने फिल्म में अपने को-स्टार्स और क्रू का धन्यावाद किया. लेकिन वह अपने थैंक्स मैसेज में टी रा‍जेंद्र का नाम बोलना भूल गईं. सिंगर और म्यूजिक कंपोजर टी राजेंद्र वहां मौजूद थे. वह इतना भड़क गए कि धंसिका को  'मर्यादा' पर लेक्चर देने लगे.

Advertisement

यहां तक कि धंसिका ने टी राजेंद्र के पांव छू कर अपनी गलती की माफी मांगी और कहा कि वह उनकी दिल से इज्जत करती हैं. चूक से उनका नाम बोलना भूल गईं थीं. धंसिका ने बार-बार उनसे माफी मांगी, लेकिन टी राजेंद्र यही कहते रहे कि उन्हें ये भी नहीं पता की किसी को सम्मान कैसे दिया जाता है?... हद तो तब हो गई जब टी राजेंद्र ने मर्यादा पर लेक्चर देते हुए धंसिका के कपड़ों तक पर कमेंट कर दिया. उन्हें साड़ी नहीं पहनकर आने के लिए भी टी रार्जेंद्र ने सरेआम खरी खोटी सुनाई. टी राजेंद्र का धंसिका को लेकर गुस्सा जैसे थम ही नहीं रहा था, वह लगातार एक्ट्रेस को लताड़ते जा रहे थे. ये देखकर धंसिका खुद को संभाल नहीं पाई और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे.

Advertisement

सबसे हैरानी की बात ये थी कि किसी इस कदर पेश आने पर वहां मौजूद फिल्म से जुड़े एक शख्स ने भी टी राजेंद्र को रोका नहींऔर ना ही किसी ने उन्हें चुप करने को कहा. बल्कि इस वाकये के जारी वीडियो में देखें तो जब टी राजेंद्र धंसिका का मजाक बना रहे थे तो फि‍ल्म की बाकी कास्ट इस माखौल पर मुस्कुरा रही थी.

हालांकि अब इस मामले को देखते हुए टॉलीवुड फैन्स और कई एक्टर्स धंसिका के सपोर्ट में उतर आए हैं. जिसके चलते धंसिका ने अपने फैन्स के इस कदम के लिए ट्विटर पर उनका शुक्रि‍या अदा भी किया है.

बता दें कि टी राजेंद्र से जुड़ा हुआ ये कोई पहला विवाद नहीं हैं. टॉलीवुड में उन्हें इसी तरह‍ के व्यवहार के लिए जाना जाता है. इससे पहले वह तमिल फिल्म 'रोमियो जियोलिट' के मेकर्स को उनकी आवाज का मजाक उड़ाने पर लीगल नोटिस भेज चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement