'शराब पीकर कमरे में घुस आया था डायरेक्टर, रोल के बदले की शर्मनाक डिमांड'

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने साथ हुए सेक्सुअल हैरेसमेंट की घटना का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि कैसे अभिनेत्रियों के लिए फिल्मों के सेट बेहद असुरक्षित हैं.

Advertisement
स्वरा भास्कर (फाइल फोटो) स्वरा भास्कर (फाइल फोटो)

अनुज कुमार शुक्ला

  • ,
  • 07 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 3:54 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने साथ हुए सेक्सुअल हैरेसमेंट की घटना का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि कैसे अभिनेत्रियों के लिए फिल्मों के सेट बेहद असुरक्षित हैं. इससे बचने का रास्ता बताते हुए उन्होंने सलाह दी कि कभी भी शर्मनाक शर्तों के आगे झुकना नहीं चाहिए. उन्होंने कहा, एक फिल्म में रोल के बदले उनसे सेक्सुअल फेवर की डिमांड की गई थी. ऐसी डिमांड खारिज करने की वजह से उन्हें कई फिल्मों से निकाल दिया गया. नाम लिए बिना स्वरा ने कहा, एक बार शूटिंग के दौरान एक निर्देशक उनके कमरे में घुस गया और उन्हें गले लगाने का जोर डालने लगा. यह बेहद डरावना था.

Advertisement

दरअसल, पिछले दिनों हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वी वीनस्टीन का मामला सामने आया. जिसमें कई अभिनेत्रियों ने उस पर रेप और सेक्सुअल हैरेसमेंट जैसे आरोप लगाए. वीनस्टीन प्रकरण के बाद सोशल मीडिया में कई अभिनेत्रियों और सेल्लिब्रिटीज ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की घटना का जिक्र किया. इस कड़ी में स्वरा ने भी इंटरव्यू के दौरान आपबीती साझा की.

स्वरा की आपबीती

मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में स्वरा ने कई और बातों का खुलासा किया. उन्होंने दावा किया कि फिल्मों के सेट अभिनेत्रियों के सेक्सुअल हैरेसमेंट की सबसे मुफीद जगहें होती हैं. स्वरा ने बताया कि एक बार वह क्रू के साथ 56 दिन की आउटडोर शूटिंग कर रही थीं. उस वक्त वो इंडस्‍ट्री में बिलकुल नई थीं. फिल्‍म का निर्देशक उन्हें परेशान करता था. वह उनके साथ डिनर करना चाहता था. स्वरा के मुताबिक़ वह रातभर फोन करता और दिन में उनका पीछा करता था. उसने एक बार किसी सीन पर चर्चा के बहाने होटल में बुलाया.

Advertisement

ऐश्वर्या से भी अकेले में मिलना चाहता था रेप आरोपी हॉलीवुड प्रोड्यूसर, मैंने बचायाः पूर्व मैनेजर

शराब पी रहा था निर्देशक

स्वरा के मुताबिक जब मैं होटल में पहुंची तो मैंने निर्देशक को शराब पीते पाया. वह मुझसे प्‍यार और सेक्‍स की बातें करने लगा. हद तो तब हो गई जब वह एक रात नशे में मेरे कमरे में घुस आया. स्वरा ने बताया कि वह निर्देशक के पीछा करने से इतना डर गई थीं कि रात में भी अपना मेकअप लाइट ऑफ़ करके साफ़ करती थीं. ताकि उसे लगे मैं सो रही हूं.

24 महिलाओं का किया यौन शोषण, प्रोड्यूसर को OSCAR ने निकाला

डर गई थीं स्वरा

स्वरा ने बताया कि निर्देशक के शर्मनाक हरकतों की वजह से वह काफी डर गई थीं. सेट पर वो अकेले रहने से बचती थीं. परेशान होकर उन्होंने फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर से भी इस बात की शिकायत की. उन्होंने मेकर्स से मांग की कि सेट पर हर वक्त कोई न कोई उनके साथ हो.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement