सुशांत के भाई बोले- रिया की जल्द गिरफ्तारी हो, उनके अरेस्ट होते ही सब सामने आ जाएंगे

सुशांत के चचेरे भाई नीरज सिंह बबलू ने रिया को कठघरे में खड़ा किया है. उन्होंने कहा- रिया चक्रवर्ती के खिलाफ हुई FIR पर हर एंगल से जांच होनी चाहिए. मुझे लगता है कि रिया पर जो भी आरोप लगाए गए हैं वे बिल्कुल सही हैं.

Advertisement
सुशांत सिंह राजपूत सुशांत सिंह राजपूत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST

जबसे सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में FIR दर्ज कराई है तभी से एक्ट्रेस सवालों के घेरे में आ गई हैं. रिया को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है. अब सुशांत के चचेरे भाई नीरज सिंह बबलू ने भी रिया की गिरफ्तारी की मांग की है. बता दें, सुशांत के पिता ने रिया पर कई संगीन आरोप लगाए हैं.

Advertisement

रिया की गिरफ्तारी हो- सुशांत के भाई

आज तक के साथ खास बातचीत में सुशांत के चचेरे भाई नीरज सिंह बबलू ने रिया को कठघरे में खड़ा किया है. उन्होंने कहा- रिया के खिलाफ हुई FIR पर हर एंगल से जांच होनी चाहिए. मुझे लगता है कि रिया पर जो भी आरोप लगाए गए हैं वे बिल्कुल सही हैं. रिया से सुशांत का पहले से संबंध रहा था. रिया ने सुशांत के अकाउंट के साथ फ्रॉड करने की कोशिश की. पटना पुलिस मुंबई गई हुई है. रिया ने यकीनन ही पैसे निकाले हैं सुशांत के अकाउंट से. मैं कहता हूं कि रिया की गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो. रिया की गिरफ्तारी के बाद हर कोई सामने आ जाएगा.

इससे पहले मंगलवार को रिया के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद भी नीरज सिंह का बयान सामने आया था. उन्होंने आजतक से बातचीत में कहा था, "जब सहरसा आया था सुशांत तो उसने जिक्र किया था कि रिलेशन में परेशानी है. लेकिन बात यहां तक जाएगी सोचा नहीं था. सुशांत की बहन मुंबई में हैं उन्हें पता होगा दोनों के बीच की बात. रिया के खिलाफ जो एफआइआर हुई वो सही है. उसने बैंक बैलेंस खाली कर दिया. उसके परिवार ने मिलकर सब किया. सुशांत को परिवार से दूर किया. हमने सोचा दो लोगों के बीच की बात है. बात यहां तक जाएगी ये नहीं सोचा था."

Advertisement

नीरज ने सुशांत मामले में सीबीआई जांच की भी मांग की है. सुशांत के पिता ने मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं जताया है. इसलिए उन्होंने पटना में रिया के खिलाफ केस दर्ज कराया. हालांकि पटना में भी पुलिस ने रिया के खिलाफ केस दर्ज कराने में आनाकानी की थी. सुशांत के पिता ने रिया पर उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. सुशांत के पैसों हड़पने, उन्हें ब्लैकमैल करने और करियर बर्बाद करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement