Street Dancer 3D Box Office Day 1: पहले दिन स्लो रही स्ट्रीट डांसर की परफॉर्मेंस, तानाजी का पड़ा असर

Street Dancer 3D Box Office वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म Street Dancer 3D की शुरुआत थोड़ी धीमी रही. जानिए फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ कमाए.

Advertisement
Street Dancer 3D Box Office: श्रद्धा कपूर और वरुण धवन Street Dancer 3D Box Office: श्रद्धा कपूर और वरुण धवन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 12:48 PM IST

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म Street Dancer 3D शुक्रवार को रिलीज हो गई. फिल्म ने ठीक-ठाक ओपनिंग की है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन डबल डिटिज में कमाई की है. मूवी ने पहले दिन 10.26 करोड़ की कमाई की है. मूवी और भी कमाई कर सकती थी, क्योंकि यूथ सेंट्रिक थी. लेकिन अजय देवगन की तानाजी: द अनसंग वॉरियर की वजह से फिल्म की कमाई पर असर पड़ा है. फिल्म ने पहले दिन 10.26 करोड़ कमाए हैं. आने वाले दिनों में फिल्म से अच्छी ग्रोथ की उम्मीदें हैं.

Advertisement

फिल्म को भारत में 3700 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था. जबकि फिल्म को ओवरसीज 710 स्क्रीन्स मिले हैं.

ये एक डांस बेस्ड फिल्म है. इस फिल्म में और श्रद्धा कपूर अहम भूमिका में है. रेमो डिसूजा ने फिल्म का निर्देशन किया है. बता दें कि स्ट्रीट डांसर 3D के पहले दिन 14-15 करोड़ कमाई करने की उम्मीदें थीं. वरुण-श्रद्धा की जोड़ी से लोगों को काफी उम्मीदें थीं.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी लंदन में बसे पंजाबी फैमिली के एक डांसर सहज (वरुण धवन) और पाकिस्तानी फैमिली की डांसर इनायत (श्रद्धा कपूर) की. दोनों अलग मजहब, अलग देश के होने के अलावा दो अलग लोकल डांसिंग ग्रुप (स्ट्रीट डांसर और रूल ब्रेकर्स) के होने के कारण एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं. फिर आता है डांसिंग चैंपियन मुकाबला ‘ग्राउंड जीरो’, जिसे दोनों टीम पाना चाहती हैं. यहीं से फिल्म में ट्विस्ट आने शुरू होते हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement