सिंगर रागेश्वरी लूंबा के घर आई नन्ही परी

अभिनेत्री, गायिका और 'बिग बॉस' की प्रतियोगी रह चुकी रागेश्वरी लूंबा ने लंदन में एक प्‍यारी सी बेटी को जन्‍म दिया है. रागेश्वरी अपने पति सुधांशु स्वरूप के साथ लंदन में रहती है. उन्‍होंने सुधांशु के साथ 27 जनवरी 2014 को शादी की थी.

Advertisement
रागेश्वरी लूंबा अपने पति सुधांशु स्वरूप के साथ रागेश्वरी लूंबा अपने पति सुधांशु स्वरूप के साथ

वन्‍दना यादव

  • लंदन,
  • 28 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 12:22 PM IST

अभिनेत्री और गायिका रागेश्वरी लूंबा जिन्‍हें आप टीवी शो 'बिग बॉस', 'बार-बार देखो' और बॉलीवुड फिल्‍म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' में सैफ अली खान के अपोजिट रोल प्‍ले करते हुए देख चुके हैं. इस खूबसूरत और चुलबुली सिंगर ने एक प्‍यारी सी बेटी को जन्‍म दिया है. गायिका रागेश्वरी अपने पति सुधांशु स्वरूप के साथ लंदन में रहती है. उन्‍होंने सुधांशु के साथ 27 जनवरी 2014 को शादी की थी.

Advertisement

एक इंटरव्यू के दौरान कि मैं 40 की उम्र में प्राकृतिक रूप से गर्भवती हूं और इस बात से मैं बहुत खुश हूं. रागेश्‍वरी को उनके पॉप सिंगिंग करियर से लोगों के बीच पहचान मिली थी. उनके दुनिया, चाहत और रफ्तार एलबम के गाने लोगों के बीच काफी मशहूर हए थे. बहुत कम लोग जानते हैं कि रागेश्‍वरी नेशनल अवॉर्ड के विजेता रहे संगीतकार त्रिलोक सिंह लूंबा की बेटी हैं.

40 साल की उम्र में मां गर्भवती होने पर रागेश्‍वरी ने एक इंटरव्‍यू में महिलाओं के लिए एक बहुत ही शक्तिशाली मैसेज भी दिया है जिसमें उन्‍होंने कहा कि हमें जून 2015 में पता चला कि मैं प्रेग्‍नेंट हूं और इस दिन मेरी मां का जन्‍मदिन था. सुधांशु बहुत खुश और भावुक थे. मैं 40 की उम्र में प्राकृतिक रूप से गर्भवती थी. इस बात को मैं उन सभी जो ये सोचती हैं कि अब उनके पास टाइम नहीं है. ऐसा मत सोचें अपने शरीर और खुद पर विश्‍वास बनाएं रखें. हर कपल को हक है कि वह अपने बच्‍चे को इस दुनिया में लाएं.

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement