Bigg Boss 13: बिग बॉस की ट्रॉफी संग वायरल सिद्धार्थ शुक्ला की फोटो, जानें इसका सच

बिग बॉस 13 के फिनाले एपिसोड से कई प्रोमो सामने आ चुके हैं. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला की बिग बॉस की ट्रॉफी संग फोटो वायरल हो रही है.

Advertisement
सिद्धार्थ शुक्ला सिद्धार्थ शुक्ला

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 10:19 PM IST

कई विवादों, मस्ती और रोमांस के बाद बिग बॉस 13 का फिनाले होने जा रहा है. इस शो पर कई कंटेस्टेंट्स आए और चले गए लेकिन जो दर्शकों के दिल में बसे वो अभी भी विजेता की रेस में बने हुए हैं. बिग बॉस 13 के टॉप 6 में आसिम रियाज, सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा, शहनाज गिल और आरती सिंह पहुंचे हैं.

Advertisement

बिग बॉस 13 के फिनाले एपिसोड से कई प्रोमो सामने आ चुके हैं. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला की बिग बॉस की ट्रॉफी संग फोटो वायरल हो रही है. इस फोटो में सिद्धार्थ ने बिग बॉस की ट्रॉफी को हाथ में लिया हुआ है और काफी खुश नजर आ रहे हैं. सिद्धार्थ के कई फैंस हैं, जो चाहते हैं कि वे जीतें.

सिद्धार्थ बनेंगे विजेता?

ऐसे में इस फोटो के सामने आने से लोगों में उत्साह और ज्यादा बढ़ गया है. असल में ये फैंस के द्वारा एडिट की गई फोटो है. इस फोटो में बिग बॉस की नई फोटो के साथ सिद्धार्थ की पुरानी फोटो को जोड़ा गया है. ये फोटो एक ऑनलाइन पोर्टल पर आई है और तेजी से वायरल हो रही है.

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला के शुरुआत से ही कई फैंस हैं. उनके फैंस ट्विटर पर #SidharthShuklaForTheWin भी चला रहे हैं. जहां सिद्धार्थ के फैंस उन्हें जीतता देखना चाहते हैं वहीं आसिम, शहनाज और अन्य कंटेस्टेंट्स के फैंस भी दुआएं करने में लगे हुए हैं.

Advertisement

अब बिग बॉस 13 का असली विजेता कौन है ये तो वक्त आने पर ही पता चलेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »