सुशांत का चिकनी चमेली गाने पर धांसू डांस, वायरल हो रहा 8 साल पुराना वीडियो

सिद्धांत ने इस वीडियो में उस वक्त की कहानी लिखी है जब ये वीडियो रिकॉर्ड किया गया. उन्होंने लिखा- कॉलेज में था. बी.कॉम के साथ साथ आमतौर पर किया जाने वाला कॉम्बो यानि सीए कर रहा था.

Advertisement
सुशांत सिंह राजपूत सुशांत सिंह राजपूत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 3:36 PM IST

बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो काफी पुराना है. इस वीडियो में सिद्धांत चतुर्वेदी और सुशांत सिंह राजपूत स्टेज पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं. फ्रेश फेस 2012 के इस वीडियो में दोनों कटरीना कैफ के गाने चिकनी चमेली पर डांस करते नजर आ रहे हैं. सिद्धांत और सुशांत का डांस तो देखने वाला है ही लेकिन उससे भी ज्यादा देखने वाला है वो मैसेज जो सिद्धांत ने लिखा है.

Advertisement

सिद्धांत ने इस वीडियो में उस वक्त की कहानी लिखी है जब ये वीडियो रिकॉर्ड किया गया. "कॉलेज में था. बी.कॉम के साथ साथ आमतौर पर किया जाने वाला कॉम्बो यानि सीए कर रहा था. एक नेशनल टैलेंट हंट में पार्ट लिया. जीता मैं, नाचे हम दोनों. मेरा कॉन्फिडेंस उसके बाद उफ्फ... रॉकेट हो गया था. उस रात सोए नहीं मैं और मेरा परिवार."

सिद्धांत ने लिखा, "यानि मोहित कुछ भी करते तो उनका वो महादेव वाला औरा पब्लिक के दिमाग में बना रहता. ये बात मोहित खुद एक इंटरव्यू में कह चुके हैं. सीए छोड़ो बेटा. हीरो बनते हैं. परमिशन मिल गई. मेरी पहली जीत, मेरी शुरुआत. आजकल भी नींद नहीं आती. ये वीडियो हजार बार देखा है. सोचा शेयर करूं या नहीं. फिर सोचा दोनों भाई तोड़ के नाचे हैं. शेयर करना तो बनता है गुरू."

Advertisement

अब तक नहीं सुलझी मौत की गुत्थी

सिद्धांत चतुर्वेदी के इस इमोशनल मैसेज को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है. सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. हालांकि तकरीबन 2 महीने होने जा रहे हैं लेकिन अब तक सुशांत की मौत की गुत्थी एक रहस्य ही बनी हुई है. लोगों को अब तक नहीं पता कि क्या सुशांत ने वाकई सुसाइड किया था या उनकी हत्या की गई है. ऐसे तमाम सवाल हैं जिनका जवाब जांच एजेंसियां अब तक तलाश रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement