अस्पताल में भर्ती शहनाज गिल की दादी, पिता ने फोटो शेयर कर दी जानकारी

शहनाज गिल के पिता ने एक तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी है. सभी सिडनाज और शहनाज फैंस जल्द से जल्द सिंगर की दादी के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. तस्वीर में शहनाज गिल की दादी अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं.

Advertisement
 शहनाज गिल शहनाज गिल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2020,
  • अपडेटेड 8:28 AM IST

शहनाज गिल इन दिनों मुंबई में हैं. वे अपने भाई शाहबाज बदेशा के साथ मुंबई में रह रही हैं. लेकिन उनका परिवार पंजाब में ही है. लॉकडाउन की वजह से शहनाज की अपने परिवार से मुलाकात नहीं हो पा रही है. ऐसे में मालूम चला है कि शहनाज की दादी अस्पताल में भर्ती हैं.

अस्पताल में भर्ती शहनाज गिल की दादी

Advertisement

शहनाज गिल के पिता ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी है. अपनी मां की तस्वीर शेयर करते हुए शहनाज के पिता ने लिखा- मेरी मां, अस्पताल में हैं, लिवर में दिक्कत हो गई है. भगवान जल्दी से ठीक कर दो. जैसे ही शहनाज के पिता ने ये पोस्ट किया तुरंत ही वायरल हो गया. सभी सिडनाज और शहनाज फैंस जल्द से जल्द सिंगर की दादी के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. तस्वीर में शहनाज गिल की दादी अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं. उन्होंने और मेडिकल स्टाफ ने मास्क लगाया हुआ है.

अनु मलिक के भाई ने महाभारत में निभाया था ये अहम रोल, आपने पहचाना?

दूसरी तरफ, शहनाज गिल के टिक टॉक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहे हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज के पंजाबी सिंगर जस्सी गिल संग म्यूजिक वीडियो करने की खबरें हैं. इससे पहले शहनाज ने दर्शन रावल के साथ म्यूजिक वीडियो किया था. जिसमें शहनाज के साथ सिद्धार्थ शुक्ला भी नजर आए थे.

Advertisement

श्रीकृष्णा: वसुंधरा के रोल में दिखी ये एक्ट्रेस, शाहरुख-आमिर संग किया है काम

ये गाना जबरदस्त हिट हुआ था. गाने में दिल टूटने की कहानी दिखाई गई थी. ठीक इसी तरह जस्सी गिल का गाना भी हार्टब्रेकिंग नंबर हो सकता है. शहनाज की बिग बॉस के बाद तगड़ी फैन फॉलोइंग हो गई है. शहनाज जो भी करती हैं दर्शकों को काफी पसंद आता है. शहनाज गिल ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कहा था कि वे अब एक्टिंग प्रोजेक्ट्स पर फोकस करना चाहती हैं. देखना होगा कि शहनाज का अगला प्रोजेक्ट क्या होता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement