बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन में बिजी हैं लेकिन ये खबर सुनकर वो भी हैरान हुए बिना नहीं रह सकते. हाल ही में बांग्लादेशी मॉडल और एक्टर अलोम बोगरा ने ट्विटर पर शाहरुख के साथ एक सेल्फी शेयर करते हुए उन्हें अपना फैन बताया है.
अलोम ने हाल ही में शाहरुख के साथ अपनी एक सेल्फी पोस्ट की है, जिसके बाद ट्विटर पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. बता दें कि अलोम ने शाहरुख की एक सेल्फी में खुद की फोटो को फोटोशॉप करके इसे पोस्ट किया है. खास बात ये है कि इसमें उन्होंने शाहरुख का नाम तक सही नहीं लिखा है। अलोम ने लिखा- Saarukh Khan fan of me - 100% Hero Alom Bogra.....Hear, Saarukh is taking selfee with me......love you Saarukh my fan.
KKR में धांधली के आरोप, शाहरुख-गौरी और जूही चावला को ED का नोटिस
अलोम का फोटो पोस्ट करना था कि ट्विटर पर लोगों ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया. शाहरुख की ये फोटो किसी फिल्म प्रमोशन के दौरान की है, जिसमें फोटोशॉप के जरिए अलोम ने अपनी फोटो भी जोड़ दी है. अलोम की इस फोटो पर लोगों के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं.
शाहरुख ने की सिगरेट से तौबा, स्मोकिंग जोन में भी नहीं पी सिगरेट
बता दें कि अलोम का पूरा नाम अशरफुल आलम सईद है. सातवीं क्लास में फेल होने के बाद अलोम ने पढ़ाई छोड़कर सीडी और कैसेट्स बेचने का काम शुरू किया. जब उनका ये काम नहीं चला तो अलोम ने केबल नेटवर्क का काम शुरू कर दिया. 2008 में अलोम ने खुद अपना म्यूजिक वीडियो बनाया और इसे अपने ही लोकल केबल टीवी पर चला दिया जिसे लोगों ने पसंद किया और अलोम बांग्लादेश में पॉपुलर होने लगे.
नए जमाने की DDLJ लगती है जब हैरी मेट सेजल
खबरों की मानें तो अलोम फिलहाल को एक शॉर्ट फिल्म, दो टीवी ड्रामा और दो टीवी ऐड में काम करने का ऑफर मिला है.
वन्दना यादव