छोटे पर्दे पर फिर वापसी करेंगे शाहरुख खान, आएगा इस शो का दूसरा सीजन

शाहरुख खान इससे पहले टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति और क्या आप पांचवी पास से तेज हैं को होस्ट कर चुके हैं. छोटे पर्दे पर भी दर्शकों ने शाहरुख को उतना ही प्यार दिया है जितना उन्हें अब तक बड़े पर्दे पर मिलता रहा है.

Advertisement
शाहरुख खान शाहरुख खान

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 5:31 PM IST

छोटे पर्दे पर एक बार फिर मोटिवेश्नल स्पीकर्स का जमावड़ा लगेगा. क्योंकि मशहूर टीवी शो टेड टॉक के साथ फिर से वापसी करने जा रहे हैं. इंटरनेशनल लेवल के इस शो में शाहरुख खुद भी हिस्सा ले चुके हैं और अब वह इस शो के हिंदी संस्करण को होस्ट करते हैं. खबरों की मानें तो यह शो एक बार फिर से टीवी पर वापसी करने जा रहा है और इस बार भी सुपरस्टार शाहरुख खान ही इसे होस्ट करेंगे.

Advertisement

पिछली बार इस शो की शूटिंग अगस्त में हुई थी और इसका प्रसारण नवंबर में किया गया था. हालांकि इस बार का प्लान थोड़ा अलग है. शो की शूटिंग नवंबर में होगी और इसका प्रसारण दिसंबर में किया जाएगा. इस शो पर तमाम तरह के ऐसे लोगों को आमंत्रित किया जाता है जो समाज को बेहतर बनाने के लिए कुछ विशेष काम कर रहे हैं. यह एक इंटरनेशनल फॉरमेट वाला शो है.

शाहरुख खान इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म जीरो पर काम कर रहे हैं. फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस भी नजर आएंगी. भी फिल्म में नजर आएंगी हालांकि वह इस फिल्म में कैमियो रोल प्ले कर रही हैं. सुपरस्टार एक बार फिर से इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे. शाहरुख का किरदार इस फिल्म में एक बौने का होगा.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement