अमिताभ बच्चन के फैन क्रिकेटर क्रिस गेल ने उनके साथ शेयर की ये तस्वीर

अमिताभ बच्चन की मेहमाननवाजी से खुश क्रिस गेल ने शेयर की अमिताभ संग तस्वीर और बताया खुद को बिग बी का फैन.

Advertisement

पूजा बजाज

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 1:58 PM IST

टी 20 वर्ल्ड कप के सेमिफाइनल में भारत और वेस्ट इं‍डीज के बीच 31 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहे मैच के लिए क्रिकेट फैन्स दिल थाम कर बैठे हैं. दोनों क्रिकेट टीमों ने भी इस मैच के लिए कमर कस ली है और टीमें मुंबई पहुंच चुकी हैं. मैच से पहले मायानगरी मुंबई पहुंचे वेस्ट इंडीज और दुनिया के बेहतरीन बैट्समैन क्रिस गेल महानायक अमिताभ बच्चन से मिले.

Advertisement

क्रिस गेल ने संग क्लि‍क की गई एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की. दरअसल अमिताभ ने को अपने घर पर आने का न्यौता दिया.

क्रिस गेल ने इस तस्वीर को पोस्ट कर मेहमाननवाजी के लिए को शुक्र‍िया अदा किया और खुद को उनका फैन बताया. इस मुलाकात के दौरानअमिताभ संग क्लिक की गई तस्वीर को पोस्ट कर क्रिस गेल ने अमिताभ के लिए लिखा, 'क्या शानदार लिजेंड है अमिताभ बच्चन, अपने घर बुलाने और मेहमाननवाजी करने और किताबों के लिए शुक्र‍िया. बॉस चाहते हैं कि मैं आने वाले मैच में 100 रन बनाऊं और इंडिया जीते लेकिन मैं 100 रन बनाने की बजाय, जीतना पसंद करूंगा. एक महान शख्‍सियत मिस्टर बच्चन के लिए प्यार और सम्मान. लजीज खाने और वाइन के लिए शुक्रिया....

अमिताभ बच्चन को यह नहीं पता था कि उनके फैन हैं. अमिताभ ने यह बात ट्वीट कर बताई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement