सारा के ग्रेजुएशन डे का थ्रोबैक वीडियो वायरल, सैफ-अमृता ने यूं किया चीयर

सारा अली खान ब्यूटी विद ब्रेन की एक नायाब मिसाल हैं. सारा की फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं. अब सारा के ग्रेजुएशन डे का थ्रोबैक वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है.

Advertisement
सारा अली खान सारा अली खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 11:17 AM IST

सैफ अली खान की लाडली बेटी सारा अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक चमकता सितारा हैं. कॉलेज के बाद बॉलीवुड में एंट्री करने का सारा का सफर काफी शानदार रहा है. फिल्मों में कदम रखने से पहले सारा ने खुद पर जमकर मेहनत की और अपने वजन को कम किया. सारा अली खान ब्यूटी विद ब्रेन की एक नायाब मिसाल हैं. सारा की फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज अक्सर वायरल होते हैं. अब सारा के ग्रेजुएशन डे की एक थ्रोबैक वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रही है.

Advertisement

सारा की वायरल वीडियो में आमिर खान और नीता अंबानी सारा को सर्टिफिकेट देते हुए दिखाई दे रहे हैं. सबसे खास बात ये है कि सारा के पैरेंट्स सैफ अली खान और मॉम अमृता सिंह ऑडियंस में बैठे अपनी लाडली बेटी को चीयरअप करते हुए नजर आ रहे हैं.

बता दें कि जब सारा छोटी थीं, तभी उनके पैरेंट्स सैफ अली खान और अमृता सिंह अलग हो गए थे. लेकिन अपनी बेटी की जिंदगी के इस खूबसूरत पल का हिस्सा बनने के लिए दोनों एक साथ देखे जा सकते हैं.

सारा की बात करें तो उन्होंने अपनी स्कूलिंग मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है और सारा के ये वायरल वीडियो में वहीं का है. अपना सर्टिफिकेट कलेक्ट करते हुए सारा अली खान की खुशी और एक्साइटमेंट उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है.

Advertisement

बता दें कि सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में अपनी एंट्री की थी. इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे. इस फिल्म में सारा की एक्टिंग को काफी सराहा गया था. डेब्यू फिल्म के बाद से सारा के फिल्मी करियर का ग्राफ लगातार ऊपर की और बढ़ रहा है. जल्द ही सारा की फिल्म लव आज कल रिलीज होने वाली है. इसके अलावा सारा कुली नंबर 1 में भी नजर आएंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement