Bigg Boss ने इस कारण नॉमिनेट किए 3 कंटेस्टेंट? गलती पड़ी भारी

बिग बॉस 12 शुरू होते साथ ही कंटेस्टेंट के घर से बाहर होने का सिलसिला भी शुरू हो गया. जान‍िए क‍िस पर गलती पड़ी भारी.

Advertisement
बिग बॉस 12 बिग बॉस 12

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 21 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 7:53 PM IST

बिग बॉस 12 शुरू होते साथ ही कंटेस्टेंट के घर से बाहर होने का सिलसिला भी शुरू हो गया. गुरुवार को शो में 3 कंटेस्टेंट को निष्कासित किए जाने के लिए नॉमिनेट किया गया. ये कंटेस्टेंट हैं कारणवीर बोहरा, निर्मल सिंह और रॉमिल चौधरी. बिग बॉस ने पहली बार तीन कंटेस्टेंट को सीधे तौर नॉमिनेट किया है. हालांकि, बिग बॉस ने इसकी वजह साफ नहीं की.

Advertisement

यदि इन तीनों कंटेस्टेंट में कॉमन बात खोजी जाए तो ये तीनों ही अब नॉन परफॉर्मर और न्यूट्रल रहे हैं. टास्क के दौरान भी इनका पार्टिसिपेशन कमजोर रहा. क्या यही वजह है कि इन्हें नॉमिनेट कर काल कोठरी की सजा दी गई. हालांकि, इस नॉमिनेशन पर करणवीर ने सवाल उठाए हैं. खैर, जो भी हो लेकिन इस हफ्ते एक जोड़ा बाहर हो जाएगा.

रोशमी-कृति और दीप‍िका में से कि‍सी एक को कैप्टन चुनने के लिए एक टास्क कंटेस्टेंट को द‍िया गया, जिसके तहत अनूप जालोटा को एक राजकुमार बनाया गया, जिसे रोशमी-कृति और दीप‍िका र‍िझाने की कोशि‍श करेंगी. जो राजकुमार का द‍िल जीत लेगा वो कैप्टन होगा. जसलीन को अनूप की वजीर बनाया गया. जिससे राजकुमार अनूप खुश होंगे उसे एक गुलाब देंगे. जिसके गुलाब ज्यादा होंगे वह जीत जाएगा.

शुक्रवार को दिखाए जाने वाले एपिसोड को लेकर बिग बॉस के ट्विटर हैंडल पर एक प्रोमो जारी किया गया है. इसमें दोनों कंटेस्टेंट को लड़ते देखा जा सकता है. कृति-सबा की लड़ाई देख बाकी घरवाले उन्हें मनाने की कोशिश करते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement