Video: बिग बी और ऋतिक के बाद सलमान ने भी स्वीकारा फिटनेस चैलेंज

सलमान ने स्वीकारा खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ का 'हम फिट तो इंडिया फिट' चैलेंज. किरण रिजिजू के फिटनेस चैलेंज के जवाब में सलमान ने ट्विटर पर अपना साइकलिंग और वर्कआउट वीडियो पोस्ट किया है.

Advertisement
सलमान खान सलमान खान

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 11 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 2:36 PM IST

बॉलीवुड में अपनी बॉडी के लिए मशहूर सलमान खान ने हाल ही में केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के फिटनेस चैलेंज 'हम फिट तो इंडिया फिट' को स्वीकार कर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में सलमान खान को साइकिल चलाते और जिम करते हुए देखा जा सकता है.

ट्विटर पर इस वीडियो को पोस्ट कर सलमान खान ने लिखा- 'खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा शुरू किया गया 'हम फिट तो इंडिया फिट' गजब का कैंपेन है. मैं किरण रिजिजू का फिटनेस चैलेंज स्वीकार करता हूं. मेरा वीडियो यहां देखें'

Advertisement

खेल मंत्री के इस फिटनेस कैंपेन को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने सलमान को ये फिटनेस चैलेंज दि‍या था.

बता दें कि कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने देश में फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए वर्कआउट करते हुए अपना एक विडियो शेयर किया था, जिसके जरिए राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने लोगों को 'हम फिट तो इंडिया फिट' नाम से चैलेंज दिया था. इस कैंपने के साथ जुड़ने के लिए उन्होंने विराट कोहली, ऋतिक रोशन और कई हस्तियों को फिटनेस चैलेंज दिया. देखें कौन कौन सी हस्तियां इस चैलेंज को स्वीकार कर चुकी हैं:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement