बिजी शेड्यूल के बाद भी 'सैराट' एक्ट्रेस का कमाल, 12वीं में 82% मार्क्स

मंगलवार को महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं क्लास के नतीजे घोषित किए हैं. मराठी फिल्म सैराट से पॉपलुर हुईं एक्ट्रेस रिंकू राजगुरू ने 12वीं बोर्ड एग्जाम में 82 प्रतिशत स्कोर किया है.

Advertisement
रिंकू राजगुरू रिंकू राजगुरू

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2019,
  • अपडेटेड 8:57 AM IST

महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं क्लास के नतीजे मंगलवार को घोषित किए हैं. सुपरहिट फिल्म सैराट से पॉपलुर हुईं मराठी एक्ट्रेस रिंकू राजगुरू ने 12वीं बोर्ड एग्जाम में 82 प्रतिशत स्कोर किया है. उनके सातों सब्जेक्ट के टोटल नंबर 533/650 हैं.  रिंकू ने 12वीं क्लास में आर्ट्स स्ट्रीम से एग्जाम दिए थे.

रिंकू राजगुरू को 2017 में 10वीं क्लास में 66.4 प्रतिशत मार्क आए थे. फिल्मों के बिजी शेड्यूल के बावजूद रिंकू 12वीं में अच्छे नंबर लाने में कामयाब रहीं.  2016 में रिलीज हुई फिल्म सैराट के बाद से रिंकू राजगुरू बड़ी स्टार बन गई हैं. पहले उनका डॉक्टर बनने का सपना था. लेकिन कम उम्र में ही वे मराठी सिनेमा की उभरती हुई अदाकारा बन गई हैं.

Advertisement

सैराट इतनी ज्यादा पॉपुलर हुई कि इस फिल्म को हिंदी में भी बनाया गया. सैराट के हिंदी वर्जन को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया था. मूवी में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर लीड रोल में थे. हिंदी वर्जन में सैराट को धड़क के टाइटल से रिलीज किया गया था. जाह्नवी कपूर की इस डेब्यू फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था.

सैराट को बंगाली, ओडिया, कन्नड़ और पंजाबी में भी रीमेक किया गया. सैराट को नागराज मुंजले ने डायरेक्ट किया था. ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बनी थी. इस फिल्म के लिए रिंकू राजगुरू को नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था. सैराट के बाद रिंकू ने फिल्म कागार में काम किया है. वे नागराज मुंजले की हिंदी फिल्म झुंड में नजर आएंगी. मूवी में अमिताभ बच्चन अहम रोल में हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement