सैफ-करीना की शादी की तस्वीर वायरल, ऐसे दिखते थे सारा-इब्राहिम

सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी की एक तस्वीर इंटरनेट पर धमाल मचा रही है. तस्वीर में सैफ अली खान ने शेरवानी पहनी हुई है. वहीं करीना कपूर दुल्हन के जोड़े में उनके बगल में खड़ी हैं.

Advertisement
पटौदी फैमिली फोटो पटौदी फैमिली फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2019,
  • अपडेटेड 3:08 PM IST

सोहा अली खान ने बीते दिनों फैमिली फोटो शेयर की थी. पटौदी परिवार की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. फोटो में पूरी फैमिली करीना, सैफ, तैमूर, शर्मीला, सोहा, इब्राहिम और सारा एक साथ नजर आ रहे थे. अब सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी की एक तस्वीर इंटरनेट पर धमाल मचा रही है.

तस्वीर में सैफ अली खान ने शेरवानी पहनी हुई है. वहीं करीना कपूर दुल्हन के जोड़े में उनके बगल में खड़ी हैं. न्यूलीवेड कपल के साथ शर्मिला टैगोर, सोहा अली खान, सबा अली खान, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान नजर आ रहे हैं. तस्वीर में सारा और इब्राहिम बेहद ही क्यूट नजर आए. उस दौरान सारा 17 साल की थीं. फोटो में उन्होंने पीले रंग का लहंगा पहना हुआ है. वहीं 11 साल के इब्राहिम शेरवानी पहने दिखे. दोनों ही बेहद सुंदर लग रहे हैं.

Advertisement

बता दें कि सैफ अली खान ने 2004 में अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह से तलाक ले लिया था. इसके बाद 2012 में उन्होंने करीना कपूर से शादी की थी. करीना और सैफ अली खान के एक बेटा है. उनके बेटे का नाम है तैमूर अली खान. तैमूर अली खान महज 2 साल की उम्र में ही सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुके हैं.

सारा और करीना भी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं. करण जौहर के शो में सारा ने बताया था कि अमृता सिंह ने करीना और सैफ की शादी के लिए उन्हें तैयार किया था. एक इंटरव्यू में सारा ने बताया था कि वो करीना की बहुत बड़ी फैन हैं. वहीं करीना ने करण जौहर के चैट शो पर सारा को क्लासी बताया था. इससे पहले करीना ने ये भी कहा था कि सारा ब्यूटी और ब्रेन का रेयर कॉम्बिनेशन हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement