जब ह‍िरानी की मां के पैरों में ग‍िर पड़े थे ऋषि, कहा-रणबीर संग करें काम

ऋषि कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर के काफी करीब थे. वह कई बार अलग-अलग मंचों से अपने बेटे के बारे में बातें करते थे. ऋषि कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर की फिल्म संजू की सक्सेस से बहुत खुश थे.

Advertisement
ऋषि कपूर ऋषि कपूर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 12:14 PM IST

हिंदी सिनेमा को आगे बढ़ाने में अतुलनीय योगदान देने वाले दिग्गज अभिनेता ऋष‍ि कपूर गुरुवार को इस दुनिया से विदा हो गए. ऋषि कपूर की सेहत पिछले कुछ महीनों से ठीक नहीं थी. ऋषि कपूर कैंसर से लड़ रहे थे और उन्होंने 11 महीने तक न्यूयॉर्क में इसका इलाज कराया था. हालांकि भारत लौटने के बाद बीच-बीच में उनकी तबीयत बिगड़ने की खबरें आ रही थीं. ऋषि कपूर के जाने के बाद उनकी बस यादें पीछे रह गई हैं.

Advertisement

ऋषि कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर के काफी करीब थे. वह कई बार अलग-अलग मंचों से अपने बेटे के बारे में बातें करते थे. ऋषि कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर की फिल्म संजू की सक्सेस से बहुत खुश थे. फिल्म की सफलता का श्रेय ऋष‍ि कपूर ने बेटे रणबीर कपूर की अदाकारी और राजू ह‍िरानी के डायरेक्शन को दिया था. हालांकि कम ही लोग इस बात को जानते हैं कि ऋष‍ि कपूर राजू ह‍िरानी के बहुत पहले से मुरीद हैं.

एक इंटरव्यू में रणबीर ने इस बात का खुलासा किया था. रणबीर ने कहा, "पापा का र‍िएक्शन कब कैसा होगा ये बताना हमेशा मुश्क‍िल होता है. जब उन्होंने 'लगे रहो मुन्ना भाई' देखी थी तब वो इतने खुश हुए थे कि राजू सर की मां के पैरों पर ग‍िर पड़े और कहा, आपका बेटा जीन‍ियस है. मैं चाहता हूं क‍ि वो कभी मेरे बेटे रणबीर के साथ काम करें." ऋष‍ि कपूर का ये व्यवहार देख वहां मौजूद लोग हैरान हो गए थे. ऋष‍ि का ये सपना फिल्म 'संजू' के साथ पूरा हुआ. संजू ने बाहुबली से लेकर सलमान की रेस तक कमाई के सारे र‍िकॉर्ड तोड़ द‍िए.

Advertisement

आखिरी फिल्म

ऋषि कपूर की जब तबीयत खराब थी और वो अमेरिका में इलाज करा रहे थे तब राजकुमार हिरानी एक बार उनसे मिलने भी पहुंचे थे. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. तस्वीर में ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर भी नजर आ रही थी. ऋषि कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म द बॉडी में नजर आए थे. उनकी फिल्म शर्माजी नमकीन की शूटिंग चल रही थी लेकिन इस बीच ही ऋषि कपूर सभी को अलविदा कह गए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement