BB: सिद्धार्थ शुक्ला-असीम रियाज के आगे फीके पड़े पारस छाबड़ा, लवरबॉय इमेज ने बनाया वीक खिलाड़ी

बिग बॉस 13 में आगे जाने के लिए पारस छाबड़ा को फ्रंटफुट पर खेलने और अपने स्पिट्सिविला मोड से बाहर आने की सख्त जरूरत है.

Advertisement
पारस छाबड़ा पारस छाबड़ा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 5:21 PM IST

बिग बॉस 13 में खुद को संस्कारी प्लेबॉय कहकर प्रमोट करने वाले पारस छाबड़ा गेम में पिछड़ते नजर आ रहे हैं. सीजन 13 में पारस छाबड़ा के साथ मेल कंटेस्टेंट्स में सिद्धार्थ शुक्ला, असीम रियाज, अबू मलिक, सिद्धार्थ डे ने एंट्री की थी. अबू मलिक और सिद्धार्थ तो शो से बाहर हो गए हैं. अब रियलिटी शो में पारस का कॉम्पिटिशन असीम रियाज और सिद्धार्छ शुक्ला से है.

Advertisement

पारस पर भारी पड़ी लवरबॉय इमेज

रियलिटी शो स्पिट्सिविला के विनर रहे पारस छाबड़ा को शुरुआत में स्ट्रॉन्ग खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा था. लेकिन बढ़ते हफ्तों के साथ पारस का गेम कमजोर पड़ता नजर आ रहा है. पारस बिग बॉस हाउस में भी लवरबॉय इमेज को साथ लेकर चल रहे हैं. उनकी इसी स्ट्रैटजी ने पारस पर बैकफायर किया है. पारस ने घर में पहले माहिरा शर्मा और फिर शहनाज गिल के साथ कनेक्शन बनाने की कोशिश की.

फ्रंटफुट पर नहीं खेल रहे पारस

अंत में किसी के साथ पारस का लव एंगल फॉर्मूला नहीं जम पाया. माहिरा जहां पारस की दोस्त हैं, वहीं शहनाज संग पारस का कनेक्शन खराब हो गया है. दोनों लड़कियों के बीच फंसे पारस फ्रंटफुट पर नहीं खेल रहे हैं. पारस ने सोचा था कि बिग बॉस में लव एंगल बनाकर वे विनर की रेस में आगे बढ़ेंगे. लेकिन अभी तक तो ऐसा होता दूर दूर तक नजर नहीं आ रहा.

Advertisement

असीम-सिद्धार्थ के सामने कमजोर दिखे पारस

पारस टास्क को लेकर एग्रेसिव और पैशनेट नहीं दिखते. बिग बॉस में पारस की अलग ही गेम चल रही है. वे किसी मुद्दे पर मजबूती से स्टैंड नहीं रखते. लड़ाई-झगड़ों से वे दूर भागते हैं. बिग बॉस हाउस में पारस का मुद्दा शहनाज होती हैं या फिर माहिरा. घर में अपनी आशिक मिजाजी दिखाने के चक्कर में पारस छाबड़ा असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के सामने कमजोर खिलाड़ी बनते जा रहे हैं.

एंटरटेन करने में फेल पारस

पारस छाबड़ा शो को एंटरटेनमेंट भी नहीं दे पा रहे हैं. यूथ बेस्ड शो स्पिट्सिविला के विनर रहे पारस की यंगस्टर्स के बीच काफी डिमांड है. लेकिन बिग बॉस में जिस तरह पारस की जर्नी उभकर सामने आ रही है उससे नहीं लगता उनके फैंडम में ग्रोथ हो रही है. मुद्दों पर स्टैंड लेना हो, टास्क करना हो या बहस करनी हो, पारस सिद्धार्थ शुक्ला के सामने फीके दिखते हैं. टास्क में उनके फ्लॉप लॉजिक्स का पहले ही मजाक उड़ चुका है.

शो में आगे जाने के लिए पारस छाबड़ा को फ्रंटफुट पर खेलने और अपने स्पिट्सिविला मोड से बाहर आने की सख्त जरूरत है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement