इंडियन आइडल हो या नच बलिए आज के दौर में रियलिटी शो में टैलेंट के साथ-साथ भरपूर ड्रामा भी दिखाया जाता है. शो में किसी का फर्ल्ट, किसी का झगड़ा, किसी का स्ट्रगल इन चीजों पर ज्यादा ध्यान रखा जाता है. टीआरपी के लिए मेकर्स किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं. अब बात इंडियन आइडल की ही ले लो. शो में नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण का टीआरपी के लिए जो रोमांस चल रहा है. ऐसा लगता है कि शो मेकर्स टैलेंट पर कम ड्रामे पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं.
सिंगर सोनू निगम ने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि अब मेकर्स टैलेंट के बारे में नहीं सोचते सिर्फ टीआरपी पर ध्यान देते हैं. इतना ही नहीं शो को हिट करने के लिए कंटेस्टेंट की बैकग्राउंड स्टोरी और दर्द भरी दास्तान को हाईलाइट करके दिखाया जाता है.
आइए बात करते हैं ऐसे ही कुछ शोज के बारे में...
इंडियन आइडल 11
इंडियन आइडल टीआरपी के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है. शो में इस बार तो शादी तक होने वाली है. दरअसल, इडियन आइडल 11 के सेट पर इन दिनों काफी मस्ती-मजाक चल रहा है. शो में जज नेहा कक्कड़ और होस्ट आदित्य नारायण के रिश्ते को लेकर काफी मस्ती हो रही है. शो में दोनों की वेडिंग अरेंजमेंट तेजी चल रही है. पिछले दिनों शो के सेट पर दोनों की सगाई दिखाई गई थी. दोनों के पेरेंट्स भी शो में आए. सिंगर कुमार सानू ने आदित्य नारायण की तरफ से नेहा कक्कड़ को एक स्पेशल गिफ्ट दिया है. नेहा और आदित्य की मैरिज (शो के सेट पर) 14 फरवरी को होने की उम्मीदें हैं.
नच बलिए 9
नच बलिए के नौवें सीजन में काफी ड्रामा देखने को मिला. टीआरपी के लिए शो में एक्स कपल की जोड़ी भी बनी. जिसमें एंट्री लेने वाले कपल्स में से एक थे मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह. दोनों के झगड़े काफी फेमस हुए. शो के सेट पर दोनों ने खूब ड्रामे किए. खूब लड़े. यहां तक कि एक-दूसरे के लिए गलत शब्दों का भी इस्तेमाल किया. ऐसी भी खबरें आई थीं कि विशाल को मधुरिमा ने बैकस्टेज थप्पड़ भी जड़ दिया था.
नेहा कक्कड़ को मिला शगुन, कुमार सानू ने आदित्य नारायण की तरफ से दी चुनरी!
सुपर डांसर
सुपर डांसर को काफी पसंद किया जाता है. शो में छोटे- छोटे बच्चों का टेलेंट रोंगटे खड़े कर देता है. शो जब भी आता है तो टीआरपी लिस्ट में भी रहता है. शो के अबतक 3 सीजन आ चुके हैं. तीसरे सीजन में परितोष त्रिपाठी और ऋत्विक धनजानी ने शो होस्ट किया था. शो में परितोष त्रिपाठी का शिल्पा शेट्टी (शो की जज) संग फर्ल्ट काफी चर्चा में रहा था. मामाजी बने परितोष त्रिपाठी शिल्पा से फर्ल्ट करने का एक भी मौक नहीं छोड़ते थे. टीआरपी के लिए शो में ये सब काफी दिखाया जाता था.
राइजिंग स्टार
राइजिंग स्टार को टीआरपी लिस्ट में लाने के लिए मेकर्स ने हर संभव कोशिश की. शो के चौथे सीजन में आदित्य नारायण ने खूब मसाला भी दिया. शो में नीति मोहन संग उनका फर्ल्ट काफी चर्चा में रहा.
इंडियन आयडल 11: शादी से पहले ही आदित्य की मां को सासू मां कहने लगीं नेहा, ऐसी है चर्चा
डांस प्लस
राघव जुयाल अपनी डांसिंग स्किल के लिए तो जाने ही जाते हैं, लेकिन उनकी एंकरिंग को भी काफी पसंद किया जाता है. डांस प्लस में राघव काफी मस्ती करते हैं. शो में वो शक्ति मोहन संग काफी फर्ल्ट भी करते हैं. हालांकि, ये सब टीआरपी के लिए किया जाता है.
aajtak.in