जब रणवीर सिंह ने किया संजय कपूर की बेटी के माथे पर KISS

सोनम कपूर के शादी समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो में रणवीर सिंह संजय कपूर की बेटी शनाया को माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
रणवीर सिंह और शनाया कपूर रणवीर सिंह और शनाया कपूर

अनुज कुमार शुक्ला

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2018,
  • अपडेटेड 10:29 AM IST

सोनम कपूर की शादी के बाद से लेकर अब तक वेडिंग इवेंट की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आ चुके हैं. हमने वीडियोज में एक्टर रणवीर सिंह को पूरे जोश और मस्ती के साथ नाचते देखा, लेकिन अब एक नया वीडियो इंटरनेट पर काफी शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो में रणवीर संजय कपूर की बेटी शनाया को डांस फ्लोर पर किस करते नजर आ रहे हैं.

Advertisement

होता कुछ यूं है कि रणवीर सिंह फ्लोर पर डांस कर रहे होते हैं और उसी वक्त अर्जुन संजय कपूर की बेटी शनाया को लेकर फ्लोर पर आ जाते हैं. इसके बाद अर्जुन संजय की बेटी का हाथ रणवीर के हाथों में थमा देते हैं. रणवीर शनाया के साथ नाचना शुरू कर देते हैं और कुछ देर तक फ्लोर पर थिरकते हैं. इसके बाद वह घर के किसी बड़े भाई की तरह प्यार से शनाया के माथे पर किस करते हैं.

यह वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है. बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इसी महीने 8 तारीख को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा संग शादी के बंधन में बंध गई थीं. सोनम की शादी में कई दिग्गज बॉलीवुड सितारे शरीक हुए और इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अब तक वायरल हो रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement