बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने साल 2010 में फिल्म बैंड बाजा बारात से अपने करियर की शुरुआत की थी. तब से लेकर अब तक उन्होंने कई कमाल की फिल्में की हैं और उन फिल्मों में अपने काम के दम पर उन्होंने बेहिसाब फैन्स कमाए हैं. रणवीर के कुछ फैन्स उनकी ही तरह काफी दीवाने और फुल ऑफ एनर्जी हैं. हाल ही में उनका ऐसा ही एक फैन उनसे मिला और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
रणवीर सिंह हाल ही में अपनी पत्नी की फिल्म छपाक की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे. मुंबई में हुई सेलेब्स की इस स्पेशल स्क्रीनिंग से जब रणवीर बाहर निकले तो उनके ढेरों फैन्स उनका इंतजार कर रहे थे. उनका एक फैन ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन कर खड़ा हुआ था जिस पर रणवीर का ध्यान गया तो वह रुक गए. दरअसल इस फैन ने अपने कंधे पर रणवीर के नाम का टैटू बनवाया हुआ था.
Ranveerian लिखा हुआ ये टैटू देखकर रणवीर इंप्रेस हो गए और उन्होंने जाकर अपने इस फैन को हग कर लिया. उन्होंने टीशर्ट को और नीचे की तरफ करके सभी फोटोग्राफर्स को ये टैटू दिखाया. ये फोटो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गई. बता दें कि रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 83 में नजर आएंगे. फिल्म में वह दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं.
कैसा बिजनेस कर रही है छपाक?
रणवीर सिंह की ये फिल्म भारतीय क्रिकेट मैच द्वारा जीते गए पहले वर्ल्ड कप की कहानी है. फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं और इसका प्रोडक्शन दीपिका पादुकोण कर रही हैं. दीपिका की फिल्म छपाक बावजूद बेहिसाब विरोध के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करने में कामयाब रही है. फिल्म में दीपिका ने एक एसिड सर्वाइवर की भूमिका निभाई है.
aajtak.in