अरुण गोविल के सपोर्ट में आए रामायण के रावण, लक्ष्मण के लिए भी मांगा सम्मान

एक्टर अरुण गोविल के बाद अब रामायण की कास्ट के और लोगों ने भी अवॉर्ड की मांग शुरू कर दी है. इसमें अरविंद त्रिवेदी और सुनील लहरी का नाम शामिल है. रामायण के सितारों को प्रशंसकों का भी भरपूर साथ मिल रहा है.

Advertisement
रामायण के लक्ष्मण और रावण (सुनील लहरी, अरविंद त्रिवेदी) रामायण के लक्ष्मण और रावण (सुनील लहरी, अरविंद त्रिवेदी)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 9:42 AM IST

कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में अरुण गोविल ने इस बात पर दुख जताया कि उन्हें अपने करियर में राम का रोल प्ले करने के लिए सरकार द्वारा कोई सम्मान नहीं दिया गया. इस पर सोशल मीडिया में तरह-तरह ही बातें की जा रही हैं. कोई कह रहा है कि उन्हें सम्मान मिलना चाहिए तो कोई कह रहा है कि वे खुद में ही एक सम्मान हैं. पर बात यहीं तक नहीं रुकी है. अब रामायण की कास्ट के और लोगों ने भी अवार्ड की मांग शुरू कर दी है. इसमें उन्हें प्रशंसकों का भी भरपूर साथ मिल रहा है.

Advertisement

अब शो में रावण का रोल प्ले करने वाले अरविंद त्रिवेदी ने राम और लक्ष्मण यानी अरुण गोविल और सुनील लहरी दोनों को सम्मानित किए जाने की बात कही है. एक ट्वीट के जरिए अरविंद ने कहा कि- अगर आप इस बात से सहमत हैं कि @arungovil12 और @LahriSunil जी को इनती अच्छी एक्टिंग करने के लिए अवॉर्ड मिलना चाहिए तो इसे ट्रेंड करने में सहयता करें.

अरविंद द्वरा ये ट्वीट डालने के कुछ समय बाद ही सुनील लहरी भी अरविंद के सपोर्ट में आ गए. उन्होंने कहा- अरविंद त्रिवेदी जी को भी रावण का किरदार प्ले करने और भारतीय सिनेमा जगत में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाना चाहिए.

इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग पूरी स्टारकास्ट के समर्थन में आ गए हैं. एक शख्स ने लिखा कि सीता मां को कैसे भूल गए. उन्हें भी पुरस्कृत किया जाना चाहिए. एक ने लिखा कि पूरी रामायण की कास्ट अद्भुत थी और पूरी कास्ट को अवॉर्ड दिया जाना चाहिए. एक ने लिख दिया कि पूरी रामायण को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का समय आ गया है.

सोशल मीडिया पर उठ रही अवॉर्ड देने की मांग

Advertisement

बता दें कि दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण का फिर से टेलिकास्ट किया जा रहा है. इस मौके पर सभी लोग एक बार फिर से इसका आनंद ले पा रहे हैं. रामायण सिर्फ एक सीरियल नहीं है. समस्त देशवासियों की भावनाएं इससे जुड़ी हैं. अब देखने वाली बात ये होगी कि जब सीरियल की कास्ट को सम्मानित करने की जबरदस्त मांग सोशल मीडिया पर उठनी शुरू हो गई है तो क्या भविष्य में सरकार इस पर कोई फैसला लेगी. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement