रामायण: गाड़ी चलाते हुए सो गए थे सुनील लहरी, आंख खुली तो ऐसा था नजारा

सुनील ने बताया कि उन्हें अगले दिन सुबह वो शूट अटेंड करना था. उसमें कई बड़े-बडे़ आर्टिस्ट थे और हेलीकॉप्टर समेत कई बड़ी चीजें अरेंज की गई थीं.

Advertisement
सुनील लहरी लक्ष्मण के किरदार में सुनील लहरी लक्ष्मण के किरदार में

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2020,
  • अपडेटेड 9:19 PM IST

रामायण ने छोटे पर्दे पर वापसी की तो इस ऐतिहासिक शो में काम करने वाले सभी कलाकार फिर से चर्चा में आ गए. साथ ही चर्चा में आ गए वो सभी किस्से जो उस दौर में शूटिंग के दौरान घटे थे. शो की शूटिंग के दौरान क्या कुछ दिलचस्प चीजें हुई थीं उनके बारे में सुनील लहरी इन दिनों एक सीरीज चला रहे हैं. रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील रोज ट्विटर पर रामायण के एक एपिसोड की शूटिंग के दौरान की अपनी यादें साझा करते हैं.

Advertisement

शनिवार को सुनील लहरी ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें उन्होंने बताया कि शो के पांचवे एपिसोड की शूटिंग के बाद उनके साथ एक बहुत बड़ी अनहोनी होते-होते बची थी. सुनील ने बताया कि पहली बार उनके पास बड़ा ड्रमैटिक सीक्वेंस आया था जिसमें वह जनक दरबार में भड़क उठते हैं. सुनील ने बताया, "इस शूटिंग को करने के लिए मैं बॉम्बे से मडगांव के लिए सुबह 5 बजे से निकला और पहुंच गया. मैंने सागर साहब से रिक्वेस्ट की थी कि मुझे आज जल्दी छोड़ देना क्योंकि बॉम्बे में मेरी दूसरी शूटिंग है."

सुनील ने बताया कि वह बॉम्बे में यह शूट छोड़कर आए थे. सुनील ने बताया कि उन्हें अगले दिन सुबह वो शूट अटेंड करना था. उसमें कई बड़े-बडे़ आर्टिस्ट थे और हेलीकॉप्टर समेत कई बड़ी चीजें अरेंज की गई थीं. सुनील ने बताया, "बदकिस्मती से इस शूटिंग को करते हुए रात का 3 बज गया. हालांकि मेरा काम इसमें सिर्फ एक घंटे का था. रात को जब 3 बजे मैं वहां से निकला तो मैं प्रैक्टिकली 24 घंटे तक नहीं सोया था. रास्ते में हाईवे पर पता नहीं कब मुझे नींद आ गई."

Advertisement

भगवान की कृपा से बचे सुनील?

सुनील ने बताया, "जब मेरी आंख खुली तो मैं अपनी गाड़ी के साथ एक खेत में था और दूर मुझे हाईवे नजर आ रहा था." सुनील ने बताया कि भगवान की कृपा और उनके बड़ों का आशीर्वाद ही था कि न तो उन्हें कोई खरोंच तक आई और न ही उनकी गाड़ी को कुछ भी हुआ. सुनील ने बताया कि बाद में वह गाड़ी को लेकर हाईवे पर आए और नजदीक के एक रेस्टोरेंट में जाकर मुंह हाथ धोए और तब उन्होंने आगे ट्रेवल करना शुरू किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement