एक सेट पर बना था राम का शिविर-रावण का दरबार, खास तकनीक से हुई रामायण की शूटिंग

सुनील ने बताया- जब हम शूटिंग कर रहे थे तो हमें समझ ही नहीं आ रहा था, क्योंकि विभीषण जी एक मिनट उधर शूट कर रहे थे और फिर इधर आ गए. तब बड़ा अजीब सा लग रहा था कि पता नहीं कैसे यकीन होगा.

Advertisement
सुनील लहरी लक्ष्मण के किरदार में सुनील लहरी लक्ष्मण के किरदार में

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2020,
  • अपडेटेड 2:35 PM IST

रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी पिछले कई हफ्तों से शो से जुड़े किस्से सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं. 37वे एपिसोड से जुड़ी यादें साझा करते हुए उन्होंने बताया कि रावण के दरबार और राम जी के समंदर किनारे के शिविर वाले सीन जो हाल के एपिसोड में दिखाए गए थे उन्हें एक ही सेट पर फिल्माया गया था.

Advertisement

सुनील ने वीडियो में बताया, "आपने देखा होगा कि एक तरफ रावण का दरबार लगा है और दूसरी तरफ समंदर के पास राम जी का शिविर लगा हुआ है. दोनों ही शूटिंग एक ही स्टेज पर हो रही थीं. आधे हिस्से में राम का शिविर था और आधे में रावण का दरबार था. हमारी जो शिविर वाली शूटिंग थी वो हम क्रोमा में ही कर पा रहे थे और कुछ वजहों से इसे आउटडोर नहीं कर सका गया था."

सुनील ने बताया, "जब हम शूटिंग कर रहे थे तो हमें समझ ही नहीं आ रहा था, क्योंकि विभीषण जी एक मिनट उधर शूट कर रहे थे और फिर इधर आ गए. तब बड़ा अजीब सा लग रहा था कि पता नहीं कैसे यकीन होगा लोगों को इस सब पर लेकिन आज देखते हैं तो हमारी कल्पना हमें लंका में ले जाती है. और हमें बताती है कि यहां पर रावण का दरबार है और यहां पर समंदर किनारे शिविर लगा हुआ है."

Advertisement

एयरपोर्ट पर जमा हुई थी भीड़

इसके बाद सुनील लहरी ने वो किस्सा भी साझा किया कि जब एक बार वह कलकत्ता में नेताजी स्टेडियम में एक स्टेज परफॉर्मेंस करने गए थे तो किस तरह वहां उन्हें देखने के लिए स्टेडियम की क्षमता से कहीं ज्यादा लोग इकट्ठा हो गए थे. इसके बाद जब वह वापसी के लिए एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां पर भी हजारों लोग उन्हें देखने पहुंच गए थे जिसके बाद स्टाफ ने उन्हें वीआईपी रूम में रखा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement